पटियाला, 1 अक्टूबर
बुड्ढा दल पब्लिक स्कूल में हिंदी भाषा की समृद्धि और महत्ता को समर्पित ‘हिंदी महोत्सव 2026’ का उत्साह और भव्यता के साथ आयोजन किया गया। महोत्सव का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में हिंदी भाषा के प्रति प्रेम और सम्मान की भावना विकसित करने के साथ-साथ उनकी रचनात्मक प्रतिभा को मंच प्रदान करना था।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या हरप्रीत कौर, जूनियर विंग की इंचार्ज भारती क्वात्रा तथा निर्णायक मंडल के सदस्यों डॉ. परवीन बाला, सहायक प्रोफेसर (हिंदी), सरकारी महाविद्यालय पटियाला; डॉ. वीरेंद्र कुमार, सहायक प्रोफेसर (संस्कृत एवं पाली), पंजाबी विश्वविद्यालय पटियाला; और डॉ. पूनम गुप्त, हिंदी प्राध्यापिका, सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल, पटियाला द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
एक दिवसीय इस महोत्सव के दौरान तीन प्रमुख प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं—काव्य पाठ, नुक्कड़ नाटक तथा मॉडल निर्माण एवं प्रदर्शनी। इनमें लगभग 40 विद्यालयों के विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
watch…..‘ਮਾਵਾਂ-ਧੀਆਂ ਸਤਿਕਾਰ ਯੋਜਨਾ’ ਤਹਿਤ 36.87 ਲੱਖ ਔਰਤਾਂ ਦੇ ਖਾਤਿਆਂ ’ਚ 1,262.54 ਕਰੋੜ ਰੁਪਏ: CM ਮਾਨ
काव्य पाठ प्रतियोगिता
- प्रथम पुरस्कार: चितेश भारद्वाज — डी.ए.वी. ग्लोबल स्कूल, पटियाला
- द्वितीय पुरस्कार: अनाया लौरा — सेंट पीटर्स अकादमी, पटियाला
- तृतीय पुरस्कार: अदित्री राय — डी.ए.वी. स्कूल, पटियाला
- सांत्वना पुरस्कार: नवलीन कौर — के.एस.बी. वर्ल्ड स्कूल, पातड़ां
नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता
- प्रथम पुरस्कार: भुपिंद्रा इंटरनेशनल स्कूल, पटियाला
- द्वितीय पुरस्कार: आर्मी पब्लिक स्कूल, पटियाला
- तृतीय पुरस्कार: सेंट ज़ेवियर इंटरनेशनल स्कूल, पटियाला
- सांत्वना पुरस्कार: द पैराडाइस इंटरनेशनल स्कूल, पटियाला
मॉडल निर्माण एवं प्रदर्शनी प्रतियोगिता
- प्रथम पुरस्कार: भुपिंद्रा इंटरनेशनल स्कूल, पटियाला
- द्वितीय पुरस्कार: द पैराडाइस इंटरनेशनल स्कूल, पटियाला
- तृतीय पुरस्कार: मॉडर्न सीनियर सेकेंडरी स्कूल, पटियाला
- सांत्वना पुरस्कार: सेंट ज़ेवियर इंटरनेशनल स्कूल, पटियाला
कार्यक्रम के समापन पर विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्या ने सभी प्रतिभागियों की सराहना करते हुए कहा कि हिंदी केवल एक भाषा नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति की आत्मा है। उन्होंने विद्यार्थियों को आधुनिक दौर में भी अपनी भाषा और संस्कृति से जुड़े रहने के लिए प्रेरित किया।
सभी अतिथियों, निर्णायक मंडल, प्रतिभागियों और सहयोगियों का धन्यवाद ज्ञापित करने के साथ इस सफल एवं गरिमामयी ‘हिंदी महोत्सव 2026’ का समापन हुआ।





