Onnline TV

धर्म पंजाब हिंदी

अशोक पराशर पप्पी की अगुवाई में निकाली गई भगवान बाला जी की रथ यात्रा

लुधियाना, (20 अप्रैल)

श्री संकट मोचन हनूमान महा उत्सव समिति की तरफ से ज़िला लुधियाना में प्रधान अशोक पराशर पप्पी के नेतृत्व में लगातार 15वीं भगवान बाला जी की रथ यात्रा राम लीला मैदान दरेसी से शुरू की गई जो कि माता रानी चौंक, घंटा घर चौंक, चौड़ा बाज़ार में से होती हुई शाहपुर रोड संकट मोचन हनूमान मंदिर जा कर संपन्न हुई.

प्रधान अशोक पराशर पप्पी ने इस दौरान मीडिया के साथ बात करते हुए कहा कि वह भगवान बाला जी के भक्त हैं और लगातार पिछले 15 सालों से बिना किसी से सेवा लिए भगवान बाला जी की रथ यात्रा भगवान बाला जी के भक्तों के आशीर्वाद के साथ निकाल रहे हैं| अशोक पराशर ने इस दौरान बताया कि भगवान बाला जी की यात्रा जब सारी दुनिया कोरोना की लपेट में थी उस दौरान भी नहीं रूकी उस समय सरकार की तरफ से लगाई पाबंदियों को ध्यान में रखते हुए अकेले ही भगवान बाला जी का झंडा लेकर यात्रा निकाली गई थी.

भगवान बाला जी की यात्रा दौरान प्रधान अशोक पराशर पप्पी ने पहुंची शख्सियतों चेयरमैन मार्कफैड अमनदीप सिंह मोही, विधायक मदन लाल, विधायक कुलवंत सिंह सिद्धू, विधायक दलजीत सिंह भोला ग्रेवाल, डा. के एन एस कंग, प्रोफ़ैसर तेजपाल सिंह, विजय, लुव कुश समूचे संत समाज, विकास पराशर काकु, राकेश पराशर, बिल्ला, समेत ओर प्रमुख शख्सियतों का सम्मान किया.

भगवान बाला जी की रथ यात्रा का प्रताप चौंक, मीना बाज़ार, घंटा घर चौंक आम आदमी पार्टी लुधियाना, चौड़ा बाज़ार, गिर्जा घर चौंक, सराफ़ा बाज़ार, गुड़ मंडी, घाह मंडी चौंक, चौडी सड़क, 3 नंबर डिवीज़न चौंक, बबला जैन, नीम वाला चौंक, सुभानी बिलडिंग चौंक, शाहपुर रोड एसोसिएशन ने यात्रा का स्वागत किया.

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *