Homeहिंदीनगर निगम चुनाव के लिए आप ने कसी कमर, चंडीगढ़ के बाद...

नगर निगम चुनाव के लिए आप ने कसी कमर, चंडीगढ़ के बाद जालंधर में अहम बैठक

- Advertisement -spot_img

अमन अरोड़ा ने अमृतसर और जालंधर नगर निगमों को लेकर की चर्चा, नगर परिषदों की बैठक आज

AAP सरकार के कामों से जनता में उत्साह, पार्टी कार्यकर्ताओं को टिकट में प्राथमिकता मिलेगी: अमन अरोड़ा

जालंधर/चंडीगढ़, 30 नवंबर

आगामी नगर निकाय चुनावों को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) ने तैयारियां तेज कर दी हैं। पंजाब प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने शनिवार को जालंधर में पार्टी नेताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। इससे पहले वे चंडीगढ़ में भी नगर निकाय चुनावों को लेकर रणनीति बैठक कर चुके हैं। बैठक में अमृतसर और जालंधर नगर निगमों पर विस्तृत चर्चा की गई।

प्रमुख नेताओं की उपस्थिति में रणनीति तैयार

इस बैठक में पंजाब के कार्यकारी अध्यक्ष अमनशेर सिंह शैरी कलसी, कैबिनेट मंत्री कुलदीप धालीवाल, मंत्री मोहिंदर भगत, पूर्व मंत्री इंदरबीर सिंह निज्जर, विधायक डॉ. अजय गुप्ता, दीपक बाली, सनी आहलूवालिया सहित कई प्रमुख नेता मौजूद रहे।

नगर परिषदों और पंचायतों की बैठक कल

अमन अरोड़ा ने बताया कि नगर निगमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई है। नगर परिषदों, पंचायतों और कमेटियों को लेकर संबंधित क्षेत्र के नेताओं के साथ कल बैठक होगी। उन्होंने कहा, “राज्य में 42 नगर परिषदों और कमेटियों के चुनाव भी महत्वपूर्ण हैं। हमारा फोकस इन सभी पर समान रूप से रहेगा।”

पार्टी के कार्यों से जनता में उत्साह

अरोड़ा ने कहा कि पंजाब में लोगों का आम आदमी पार्टी के प्रति उत्साह बढ़ रहा है। उन्होंने कहा, “हर जगह हमारी सरकार के कामों की सराहना हो रही है। उपचुनावों में इसकी झलक भी देखने को मिली। अब लोग समझ चुके हैं कि ईमानदारी और विकास केवल आम आदमी पार्टी ही दे सकती है।”

कार्यकर्ताओं को टिकट में प्राथमिकता

अमन अरोड़ा ने घोषणा की कि 1 दिसंबर से पार्टी नगर निगम, परिषद और कमेटी चुनावों के लिए आवेदन स्वीकार करेगी। उन्होंने कहा, “टिकट वितरण में पार्टी कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता दी जाएगी। हमारी चयन प्रक्रिया में योग्यता, पार्टी के प्रति निष्ठा और जीत की क्षमता को प्राथमिकता दी जाएगी।”

see this link also……CM Mann Continues to Expand Healthcare Revolution with 30 New Aam Aadmi Clinics

बीजेपी को झटका, वरिष्ठ नेता अजय चोपड़ा ‘आप’ में शामिल

बैठक के दौरान, बीजेपी को बड़ा झटका लगा जब जालंधर के वरिष्ठ नेता अजय चोपड़ा ने भाजपा छोड़कर आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया। अमन अरोड़ा ने उनका पार्टी में स्वागत किया।

देवी तालाब मंदिर में माथा टेकने पहुंचे अरोड़ा

अमन अरोड़ा ने अपने नेताओं के साथ जालंधर के देवी तालाब मंदिर में पूजा-अर्चना की और माता का आशीर्वाद लिया। इस दौरान पवन टीनू, दिनेश ढल्ल, राजविंदर कौर थियाड़ा, और तरनदीप सिंह सनी समेत कई अन्य नेता मौजूद रहे।

सुनील जाखड़ पर पलटवार

अमन अरोड़ा ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ के एमएसपी संबंधी बयान पर पलटवार करते हुए कहा, “अगर जाखड़ के पास किसी गड़बड़ी का सबूत है, तो पेश करें, सरकार तुरंत कार्रवाई करेगी।” उन्होंने कहा, “एमएसपी का पैसा सीधे किसानों के खाते में जाता है, इसमें कोई कटौती की संभावना ही नहीं है। यह बयान लोगों का ध्यान भटकाने के लिए दिया गया है।”

उन्होंने सुनील जाखड़ को सुझाव दिया कि वे केंद्र सरकार के समक्ष पंजाब के किसानों की समस्याएं उठाएं और उनके समाधान की कोशिश करें।

नगर निगम चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी का कमर कसना शुरू, चंडीगढ़ के बाद जालंधर में ‘आप’ की अहम बैठक

अमन अरोड़ा ने अमृतसर और जालंधर नगर निगमों को लेकर की चर्चा, नगर परिषदों की बैठक कल होगी

AAP सरकार के कामों से जनता में उत्साह, पार्टी कार्यकर्ताओं को टिकट में प्राथमिकता मिलेगी: अमन अरोड़ा

जालंधर/चंडीगढ़, 30 नवंबर

आगामी नगर निकाय चुनावों को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) ने तैयारियां तेज कर दी हैं। पंजाब प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने शनिवार को जालंधर में पार्टी नेताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। इससे पहले वे चंडीगढ़ में भी नगर निकाय चुनावों को लेकर रणनीति बैठक कर चुके हैं। बैठक में अमृतसर और जालंधर नगर निगमों पर विस्तृत चर्चा की गई।

प्रमुख नेताओं की उपस्थिति में रणनीति तैयार

इस बैठक में पंजाब के कार्यकारी अध्यक्ष अमनशेर सिंह शैरी कलसी, कैबिनेट मंत्री कुलदीप धालीवाल, मंत्री मोहिंदर भगत, पूर्व मंत्री इंदरबीर सिंह निज्जर, विधायक डॉ. अजय गुप्ता, दीपक बाली, सनी आहलूवालिया सहित कई प्रमुख नेता मौजूद रहे।

नगर परिषदों और पंचायतों की बैठक कल

अमन अरोड़ा ने बताया कि नगर निगमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई है। नगर परिषदों, पंचायतों और कमेटियों को लेकर संबंधित क्षेत्र के नेताओं के साथ कल बैठक होगी। उन्होंने कहा, “राज्य में 42 नगर परिषदों और कमेटियों के चुनाव भी महत्वपूर्ण हैं। हमारा फोकस इन सभी पर समान रूप से रहेगा।”

पार्टी के कार्यों से जनता में उत्साह

अरोड़ा ने कहा कि पंजाब में लोगों का आम आदमी पार्टी के प्रति उत्साह बढ़ रहा है। उन्होंने कहा, “हर जगह हमारी सरकार के कामों की सराहना हो रही है। उपचुनावों में इसकी झलक भी देखने को मिली। अब लोग समझ चुके हैं कि ईमानदारी और विकास केवल आम आदमी पार्टी ही दे सकती है।”

कार्यकर्ताओं को टिकट में प्राथमिकता

अमन अरोड़ा ने घोषणा की कि 1 दिसंबर से पार्टी नगर निगम, परिषद और कमेटी चुनावों के लिए आवेदन स्वीकार करेगी। उन्होंने कहा, “टिकट वितरण में पार्टी कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता दी जाएगी। हमारी चयन प्रक्रिया में योग्यता, पार्टी के प्रति निष्ठा और जीत की क्षमता को प्राथमिकता दी जाएगी।”

बीजेपी को झटका, वरिष्ठ नेता अजय चोपड़ा ‘आप’ में शामिल

बैठक के दौरान, बीजेपी को बड़ा झटका लगा जब जालंधर के वरिष्ठ नेता अजय चोपड़ा ने भाजपा छोड़कर आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया। अमन अरोड़ा ने उनका पार्टी में स्वागत किया।

देवी तालाब मंदिर में माथा टेकने पहुंचे अरोड़ा

अमन अरोड़ा ने अपने नेताओं के साथ जालंधर के देवी तालाब मंदिर में पूजा-अर्चना की और माता का आशीर्वाद लिया। इस दौरान पवन टीनू, दिनेश ढल्ल, राजविंदर कौर थियाड़ा, और तरनदीप सिंह सनी समेत कई अन्य नेता मौजूद रहे।

सुनील जाखड़ पर पलटवार

अमन अरोड़ा ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ के एमएसपी संबंधी बयान पर पलटवार करते हुए कहा, “अगर जाखड़ के पास किसी गड़बड़ी का सबूत है, तो पेश करें, सरकार तुरंत कार्रवाई करेगी।” उन्होंने कहा, “एमएसपी का पैसा सीधे किसानों के खाते में जाता है, इसमें कोई कटौती की संभावना ही नहीं है। यह बयान लोगों का ध्यान भटकाने के लिए दिया गया है।”

उन्होंने सुनील जाखड़ को सुझाव दिया कि वे केंद्र सरकार के समक्ष पंजाब के किसानों की समस्याएं उठाएं और उनके समाधान की कोशिश करें।

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -spot_img
Related News
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here