‘पंजाब बचाओ यात्रा’ में बच्चे को शामिल करने को लेकर ईसी ने भेजा नोटिस

पटियाला/चंडीगढ़ (11 अप्रैल)
चुनाव आयोग (ईसी) ने शिरोमणि अकाली दल को 6 अप्रैल को रायकोट में हुई ‘पंजाब बचाओ यात्रा’ के दौरान बच्चे को शामिल करने को लेकर नोटिस भेजा है। दरअसल, इस यात्रा के दौरान शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल के साथ एक बच्चा नारे लगाते नज़र आया था। इस बाबत आम आदमी पार्टी ने लिखित शिकायत ईसी से की गई थी। शिकायत के बाद चुनाव आयोग ने कार्रवाई की है।