Onnline TV

पंजाब हिंदी

पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने किया थाना भादसों के एस.एच.ओ. और ए.एस.आई. पर 50,000 रुपये की रिश्वत लेने का मामला दर्ज

चंडीगढ़/पटियाला, 5 अगस्त

पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना भादसों, जिला पटियाला में तैनात एस.एच.ओ. सब-इंस्पेक्टर (एस.आई.) इंदरजीत सिंह और उनके साथी सहायक सब-इंस्पेक्टर (ए.एस.आई.) अमरजीत सिंह के खिलाफ 50,000 रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया है।

शिकायतकर्ता हरमन सिंह ने मुख्यमंत्री की भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाइन पर शिकायत दर्ज करवाई थी जिसकी जांच के बाद यह कार्रवाई की गई है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि दोनों पुलिस अधिकारियों ने पहले ही 50,000 रुपये की रिश्वत ले ली थी और अब एक मामले को रद्द करने के लिए 35,000 रुपये और मांग रहे थे।

See this link also……ACP, Reader Arrested for Bribery in Ludhiana

विजिलेंस ब्यूरो ने जांच के दौरान पाया कि शिकायतकर्ता के आरोप सही हैं। दोनों अधिकारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *