Homeहिंदीपेरिस ओलंपिक 2024: भारत का शेड्यूल - कल से शुरू होगा रोमांच...

पेरिस ओलंपिक 2024: भारत का शेड्यूल – कल से शुरू होगा रोमांच !

- Advertisement -spot_img

पटियाला, 24 जुलाई (स्पोर्टस डेस्क)

पेरिस ओलंपिक का उद्घाटन समारोह 26 जुलाई को होने वाला है, लेकिन भारत 25 जुलाई से ही पदक जीतने की कवायद शुरू कर देगा। 16 खेलों में 69 पदक स्पर्धाओं में भाग लेने वाले 117 भारतीय खिलाड़ी देश का गौरव बढ़ाने के लिए तैयार हैं।

यह भारतीय दल अब तक का सबसे बड़ा दल है। 29 खिलाड़ियों के साथ एथलेटिक्स टीम सबसे बड़ी टीम है, जिसमें टोक्यो ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा भी शामिल हैं। निशानेबाजी में 21 खिलाड़ी भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे, जो पिछले संस्करणों की तुलना में कहीं अधिक है।

See This Link Also….Kush Maini Makes History: First Indian to Win Formula 2 Race

पहले पदक की उम्मीद:

  • तीरंदाजी में दीपिका कुमारी और तरुणदीप राय 25 जुलाई को रैंकिंग राउंड में भारत को पहला पदक दिला सकते हैं।
  • 27 जुलाई को, संदीप सिंह/एलावेनिल वालारिवन और अर्जुन बबुता/रमिता जिंदल की जोड़ियां मिक्स्ड 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में मैदान में उतरेंगी।
  • पिस्टल स्पर्धाओं में मनु भाकर भी पदक की दावेदार होंगी।
  • 6 अगस्त को नीरज चोपड़ा जेवलिन थ्रो स्पर्धा के क्वालीफायर और 8 अगस्त को फाइनल में अपना दमखम दिखाएंगे।
  • बैडमिंटन में पीवी सिंधु 27 जुलाई से 5 अगस्त तक भारत का नाम रोशन करेंगी।
  • मीराबाई चानू 7 अगस्त को महिलाओं की 49 किग्रा वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में हिस्सा लेंगी।
  • टोक्यो 2020 में कांस्य पदक जीतने वाली लवलीना गोरगाहेन 27 जुलाई से शुरू होने वाली बॉक्सिंग स्पर्धा में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। उनके साथ दो बार की विश्व चैंपियन निखत जरीन भी पदार्पण करेंगी।

कहां देखें:

  • स्पोर्ट्स18 और डीडी स्पोर्ट्स 1.0 पर पेरिस ओलंपिक का सीधा प्रसारण उपलब्ध होगा।
  • भारत में लाइव स्ट्रीमिंग 26 जुलाई से 11 अगस्त 2024 तक जियोसिनेमा पर होगी।

कुल 16 खेलों में 112 खिलाड़ी:

भारतीय खिलाड़ी कुल 16 खेलों में अपना जलवा बिखेरेंगे:

  • तीरंदाजी, 25 जुलाई से चार अगस्त तक, तीरंदाज छह
  • एथलेटिक्स, एक से 10 अगस्त तक, एथलीट 29
  • बैडमिंटन, 27 जुलाई से पांच अगस्त तक, खिलाड़ी सात
  • बॉक्सिंग, 27 जुलाई से 10 अगस्त तक, मुक्केबाज छह
  • घुड़सवारी, 30 जुलाई से चारअगस्त तक, घुड़सवार एक
  • गोल्फ, एक से 10 अगस्त तक, गोल्फर चार
  • हॉक, 27 जुलाई से आठ अगस्त तक, खिलाड़ी 16
  • जूडो, दो अगस्त (एक दिन), खिलाड़ी एक
  • रोइंग, 27 जुलाई से तीन अगस्त तक, खिलाड़ी एक
  • नौकायन, एक से छह अगस्त तक, खिलाड़ी दो
  • निशानेबाजी, 27 जुलाई से पांच अगस्त तक, शूटर 21
  • तैराकी, 28 और 29 जुलाई, तैराक दो
  • टेबल टेनिस, 27 जुलाई से 10 अगस्त तक, खिलाड़ी छह
  • टेनिस, 27 जुलाई से चार अगस्त तक, खिलाड़ी तीन
  • कुश्ती, पांच से 11 अगस्त तक, पहलवान छह
  • बेटलिफ्टिंग, सात अगस्त (केवल एक दिन) वेटलिफ्टर एक

See this Link Also…..Young Shuttlers Shine at Indian Oil Punjab Sub-Junior Ranking Tournament

टोक्यो 2020 का रिकॉर्ड:

भारत ने टोक्यो 2020 में 1 स्वर्ण सहित 7 पदक जीतकर रिकॉर्ड बनाया था और पेरिस में इस आंकड़े को पार करने का लक्ष्य रखता है।

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -spot_img
Related News
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here