पटियाला, 16 अप्रैल
आम आदमी पार्टी (आप) ने पंजाब की चार लोकसभा सीटों के लिए अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। जालंधर से पवन कुमार टीनू को पार्टी ने टिकट प्रदान की। गौर हो टीनू कुछ दिन पहले ही आप में शामिल हुए थे। जिन्हें सीएम भगवंत मान ने खुद पार्टी में ज्वाइन करवाया था। उसी दिन से लग रहा था कि जालंधर की सीट टीनू को दे दी जाएगी। फिरोजपुर से जगदीप सिंह काका बराड़, गुरदासपुर से अमनशेर सिंह शैरी कलां औऱ लुधियाना से अशोक पराशर पप्पी को टिकट प्रदान की गई है। प्रत्याशियों की घोषणा पार्टी के राष्टीय महासचिव डॉ. संदीप पाठक ने की है।
पवन कुमार टीनू

जगदीप सिंह काका बराड़

अमनशेर सिंह शैरी कलां

अशोक पराशर पप्पी

