
नई दिल्ली/ पटियाला (सात जून)
लोकसभा चुनाव के परिणाम घोषित होने के बावजूद अभी तक किसी ने भी राष्ट्रपति को सरकार बनाने के लिए अपने बहुमत का पत्र नहीं दिया है। एनडीए और इंडिया दोनों गठबंधनों की ओर से सरकार बनाने की कोशिशें की जा रही हैं। इंडिया गठबंधन की बैठकों का सिलसिला जारी है। इसी बीच महाराष्ट्र के सांगली से निर्दलीय उम्मीदवार विशाल पाटिल ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकारुजन खड़गे से मुलाकात कर कांग्रेस और I.N.D.I.A गठबंघन में शामिल होने का पत्र सौंपा। उन्होंने बिना शर्त गठबंधन को समर्थन देने की घोषणा की। गौर हो कल इंडिया गठबंधन की बैठक होने जा रही है। इसमें राहुल गांधी को प्रतिपक्ष का नेता चुनने का फैसला भी लिया जा सकता है।

