Onnline TV

पंजाब राष्ट्रीय /अंतर्राष्ट्रीय (एनआरआई) समाचार हिंदी

पूर्व आतंकी हत्याकांड: मुख्य हमलावर ने पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश की, पुलिस फायरिंग में घायल; दो हथियार बरामद

  • गिरफ्तार आरोपी सिमरनजीत उर्फ बबलू बब्बर खालसा इंटरनेशनल का सदस्य है।
  • मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशानुसार पंजाब पुलिस पंजाब को एक सुरक्षित राज्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।
  • सीआई जालंधर की पुलिस टीम आरोपी को उस स्थान पर ले जा रही थी, जहां उसने रतनदीप की हत्या में इस्तेमाल पिस्तौल छुपाई थी: डीजीपी गौरव यादव।
  • आरोपी बबलू अमृतसर पुलिस के एक एएसआई की हत्या में भी शामिल था: ए.आई.जी. सी.आई. नवजोत सिंह महल।

चंडीगढ़/जालंधर, 8 जुलाई:

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर संगठित अपराध के खिलाफ शुरू युद्ध के अंतर्गत काउंटर इंटेलिजेंस (सी.आई) जालंधर की ओर से एक बड़ी कार्रवाई करते हुए, बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बी.के.आई) के सदस्य सिमरनजीत सिंह उर्फ बबलू, जो कि पूर्व आतंकवादी रतनदीप सिंह की हत्या के मामले में मुख्य हमलावर है, को जालंधर शहर के बाहरी इलाके में पुलिस हिरासत से भागने की असफल कोशिश के दौरान दोनों पैरों में गोलियां लगने से घायल कर दिया गया।

मिली जानकारी के मुताबिक, पूर्व आतंकी रतनदीप सिंह की 3 अप्रैल 2024 को एसबीएस नगर में दो बाइक सवार हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।

इस संबंध में जानकारी देते हुए डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने सोमवार को बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के कुछ ही घंटे बाद जब काउंटर इंटेलिजेंस जालंधर की टीम आरोपी सिमरनजीत बबलू को उसके खुलासे के मुताबिक बताए गए स्थान पर रतनदीप हत्याकांड में इस्तेमाल की गई पिस्तौल बरामद करने ले जा रही थी, तब उसने पुलिस पर हमला कर दिया और भागने की कोशिश की।

डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि आरोपी को रोकने के लिए पुलिस टीमों को फायरिंग करनी पड़ी, जिससे आरोपी घायल हो गया और उसका नजदीकी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

पुलिस टीमों ने आरोपियों के पास से 2 आधुनिक हथियार – एक .32 वेब्ले रिवॉल्वर और एक .32 पिस्तौल के साथ एक मैगजीन और 19 जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं।

See This Link Also….Punjab CEO holds meeting with Jalandhar Deputy Commissioner, Police Commissioner and SSP regarding election preparations

डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी सिमरनजीत बबलू पाकिस्तान स्थित आतंकवादी हरविंदर रिंदा और अमेरिका स्थित गोपी नवांशहर के निर्देशों पर काम कर रहा था और उनके कहने पर ही अपने दूसरे साथी हमलावर जसप्रीत सिंह उर्फ जस्सी कुलाम के साथ मिलकर पूर्व उग्रवादी रतनदीप सिंह की हत्या की थी। जानकारी के मुताबिक, आरोपी जस्सी कुलाम वारदात को अंजाम देने के बाद विदेश भागने में कामयाब हो गया था।

उन्होंने कहा कि पुलिस ने आर्म्स एक्ट और आपराधिक साजिश की धाराओं को शामिल किया है और मामले में अगले-पिछले संबंध स्थापित करने के लिए आगे की जांच जारी है।

See This Link Also….Punjab Police Thwarts Gang War, Busts Interstate Arms Syndicate

ऑपरेशन का विवरण साझा करते हुए एआईजी काउंटर-इंटेलिजेंस नवजोत सिंह महल ने बताया कि खुफिया सूचना के आधार पर सीआई जालंधर की पुलिस टीमों ने देयोल नगर कॉलोनी, जालंधर के इलाके में एक विशेष चौकी स्थापित की और आरोपी सिमरनजीत सिंह उर्फ बबलू को पकड़ने में सफलता हासिल की।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी एक दुर्दांत अपराधी है और उसके खिलाफ हत्या, हत्या का प्रयास और आर्म्स एक्ट से संबंधित कई मामले दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि आरोपी बबलू अमृतसर पुलिस के एक एएसआई की हत्या में भी शामिल है।

इस संबंध में एफआईआर नं. 39 तिथि 07.07.2024 को पुलिस स्टेशन स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल अमृतसर में आर्म्स एक्ट की धारा 25, और भारतीय न्यायिक संहिता की धारा 61(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *