बाबा रामदेव की बढ़ी मुसीबतें, एससी ने कहा-कार्रवाई के लिए रहें तैयार

दिल्ली, 10 अप्रैल,
बााबा रामदेव की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अब सुप्रीम कोर्ट ने भ्रामक विज्ञापनों के चलते पतंजलि, योगगुरु रामदेव पतंजलि के एमडी आचार्य बालकृष्ण की बिना शर्त माफी को स्वीकार करने से आज बुधवार को इंकार कर दिया। सुप्रीम कोर्ट ने रामदेव व बालकृष्ण से कहा कि वे अवमानना केस में कार्रवाई का सामना करने के लिए तैयार रहें। बकौल कोर्ट, पतंजलि ने जानबूझकर उसके आदेशों का उल्लंघन किया। जो कानून के नियमों का विरोध करता है। अब कोर्ट इस मामले पर क्या कार्रवाई करेगी। यह तो आने वाला समय ही बताएगा।
