Homeहिंदीपंजाबपवन गुप्ता ने संभाला, कृष्ण गाबा का चुनाव प्रचार अभियान

पवन गुप्ता ने संभाला, कृष्ण गाबा का चुनाव प्रचार अभियान

- Advertisement -spot_img

पटियाला (26 अप्रैल)

शिव सेना हिंदुस्तान एवं हिंदुस्तान शक्ति सेना के संयुक्त उम्मीदवार कृष्ण कुमार गाबा का चुनाव प्रचार अभियान पवन गुप्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष ने योजना बनाकर संभाला है। शिवसेना हिंदुस्तान के सभी कार्यकर्ताओं ने अपनी अपनी जिम्मेवारियां जोरदार ढंग से संभाल ली हैं । इसी कड़ी तहत अर्बन स्टेट में स्वराज घुम्मन भाटिया के निवास स्थान पर एक बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में पवन गुप्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवसेना हिंदुस्तान एवं हिंदुस्तान शक्ति सेना के साथ पटियाला लोकसभा के संयुक्त उम्मीदवार कृष्ण कुमार गाबा ने शिरकत की। पार्टी कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से स्वागत किया। ।
चुनावी बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी के अन्य सभी नेताओं ने आम जनता से जोरदार अपील की कि वह दल बदलू नेताओं की करगुजारियों को ध्यान में रखते हुए उन्हें अपना वोट बिल्कुल भी ना दें और यह ध्यान रखें की आपको जो अनाज मुफ्त में बनता जा रहा है वह केवल और केवल आपको वर्ग लाने का प्रयास है अगर वह सच्चे दिल से आपके हितेषी होंगे तो उन्हें आपकी आमद बढ़ने के लिए जोरदार प्रयास करना चाहिए परंतु क्योंकि वे केवल आपकी मजबूरी का फायदा उठाना चाहते हैं इसलिए आपका विकास ना हो और आपकी आमदनी ना बढ़े। और आप उनका वोट बैंक बने रहो वह केवल इसीलिए ऐसा प्रयास करते हैं।
स्वराज घुमान भाटिया उत्तर भारत हिंदुस्तान महिला सेना अध्यक्ष ने महिलाओं से सवाल पूछा की कोई पार्टी आपको₹1000 प्रत्येक महीना देने का ऐलान करती है और फिर वोट प्राप्त करने के बाद अपने वादे को 2 साल की सत्ता के बावजूद भी पूरा नहीं कर पाती इसलिए सभी माता और बहनों को ऐसी पार्टियों से सावधान रहना चाहिए। ऐसी पार्टियों के उम्मीदवारों को सबक सिखाने के लिए माता और बहनों बेटियों को लोकतंत्र के सबसे बड़े अधिकार अपने वोट का सही इस्तेमाल करना चाहिए। कांता बंसल उपाध्यक्ष ने बैठक को संबोधित किया और महिलाओं को एकजुट होकर पार्टी की उम्मीदवार कृष्ण कुमार गाबा को वोट देने की अपील की। बैठक में शिवसेना हिंदुस्तान एवं हिंदुस्तान शक्ति सेना के संयुक्त उम्मीदवार कृष्ण कुमार गाबा ने भी संबोधित करते हुए कहा कि मुझे डाली की एक-एक वोट हक और सच की जीत के लिए वोट होगी मैं हर परिस्थितियों में आपके दुख सुख मे साथ डटकर काम करूंगा और आम पंजाब के अल्पसंख्यक समाज के साथ-साथ आम वर्ग की आवाज बनकर लोकसभा में प्रतिनिधित्व करूंगा।
पवन गुप्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवसेना हिंदुस्तान ने कहा कि यह चुनाव दल बदलूओ के चुनाव के रूप में याद किया जाएगा क्योंकि लोकसभा 2024 के चुनाव में सभी प्रकार के मर्यादा विचारधारा और नीतियां समाप्त हो गई हैं अब राजनीतिक लोक सत्ता प्राप्ति के लिए किसी भी पार्टी के साथ जाकर टिकट प्राप्त करना चाहते हैं आज के दौर में आम जनता के हितों की ओर कोई ध्यान नहीं देना चाह रहा बल्कि इस चुनाव को हर कीमत पर जीत कर अपने स्वार्थ की पूर्ति करना चाहते हैं। आम जनता के प्रति हर किसी और राजनीतिक पार्टी की ओर से कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा बल्कि सत्ता प्राप्त कर अपनी तिजोरी भरने की और सबका ध्यान लगा हुआ है। पंजाब में अल्पसंख्यक हिंदू समाज को नजर अंदाज किए जाने का सभी पार्टियों पर आरोप लगाते हुए उन्होंने आम जनता के साथ-साथ पंजाब के अल्पसंख्यक हिंदू समाज से अपील की कि वह इस प्रकार के तृष्टी करण की नीतियों को समाप्त करने के लिए हमारी पार्टी के उम्मीदवार कृष्ण बाबा को अपना समर्थन दें।
बैठक में पंकज गौड़, अमरजीत बंटी, हितेश रिंकू, क्षमाकांत पांडे, हर्ष बजाज, तरुण पाल सिंह कोहली, नंद कुमार, राकेश कुमार जिला उपाध्यक्ष सहित बडी़ संख्या में लोग मौजूद रहे।

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -spot_img
Related News
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here