
पटियाला, 6 अगस्त
ऑल इंडिया स्टेट बैंक ऑफ पटियाला सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ की हाल ही में हुई बैठक में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया इंप्लाइज यूनियन चंडीगढ़ सर्कल के अध्यक्ष एसके गौतम मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस बैठक में संघ के पदाधिकारी रमेश शर्मा, टीएस लुगानी, हरचरण सिंह, शुभकरण गिल, यादविंदर सिंह, आरके फूल, श्रीमती मधु गाबा, श्रीमती सुनीता भाटिया सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।
अपने संबोधन में एसके गौतम ने यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के निरंतर संघर्ष के फलस्वरूप पारिवारिक पेंशन, अनुग्रह राशि और अन्य लाभों में हुए हालिया सुधारों के लिए सभी सदस्यों को बधाई दी। उन्होंने आश्वासन दिया कि पेंशन अपडेट करने की मांग पर आगे भी विचार किया जाएगा।
see this link also….Punjab Government Closes Two More Toll Plazas, Bringing Total to 18
संघ के सहायक सचिव रोमेश शर्मा और संरक्षक टीएस लुगानी ने अपने संबोधन में बताया कि पेंशन अपडेट कराने के लिए संघ एआरआईबीएफ के बैनर तले लगातार संघर्ष कर रहा है।
बैठक के बाद एक तीज समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें महिला सदस्यों ने गिद्दा और बोलियां प्रस्तुत कीं। इस अवसर पर एसबीआई कर्मचारी यूनियन चंडीगढ़ सर्कल के पदाधिकारी सनमीत सिंह, परमजीत सिंह, बलवीर शर्मा और अंगद सिंह भी उपस्थित थे।

