Homeहिंदीधर्मपटियाला में ‘हमारे राम’ का 551 वां भव्य मंचन, दर्शकों को मंत्रमुग्ध...

पटियाला में ‘हमारे राम’ का 551 वां भव्य मंचन, दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर गई नाट्य एवं संगीतमय प्रस्तुति

- Advertisement -spot_img

पटियाला, 19 सितंबर

पंजाब सरकार के पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामले विभाग के संरक्षण में आयोजित भव्य नाट्य एवं संगीतमय प्रस्तुति ‘हमारे राम’ ने पटियाला में अपने दो दिवसीय मंचन के दौरान दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। राजीव गांधी नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ लॉ में सनातन सेवा समिति के सहयोग से आयोजित इस प्रस्तुति को दर्शकों का भरपूर समर्थन मिला और दोनों दिन बड़ी संख्या में लोग इसे देखने पहुंचे। यह 551वीं प्रस्तुति थी।

रामायण के अनछुए और कम चर्चित पहलुओं को नाट्य एवं संगीत के माध्यम से प्रस्तुत करने वाली इस विशेष प्रस्तुति ने शानदार कथा, प्रभावशाली संवाद, दमदार अभिनय और मधुर संगीत के जरिए दर्शकों को अंत तक बांधे रखा।

महानाट्य में रावण की भूमिका निभा रहे प्रसिद्ध अभिनेता आशुतोष राणा और भगवान शिव की  भूमिका में  तरुण खन्ना  के दमदार संवाद अदायगी और प्रभावशाली मंच उपस्थिति ने दर्शकों से खूब तालियां बटोरीं। वहीं, राहुल भुच्चर ने भगवान श्रीराम की भूमिका को प्रभावशाली और संवेदनशील अंदाज में प्रस्तुत किया, जिसकी दर्शकों ने जमकर सराहना की।

प्रस्तुति को और प्रभावशाली बनाने में प्रसिद्ध गायकों शंकर महादेवन, सोनू निगम और कैलाश खेर की रूहानी एवं सुरीली संगीत प्रस्तुतियों ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

समापन अवसर पर अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने की सराहना

समापन अवसर पर डिप्टी कमिश्नर डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने सनातन सेवा समिति के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार के पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामले विभाग का धन्यवाद करते हुए कहा कि पटियाला को ‘हमारे राम’ जैसे भव्य नाटक की मेजबानी करने का अवसर मिलना गौरव की बात है।

इस अवसर पर विधायक गुरदेव सिंह देव मान और मेयर कुंदन गोगिया ने कहा कि ‘हमारे राम’ जैसी प्रस्तुतियां भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और सदियों पुरानी परंपराओं को नए एवं प्रभावशाली अंदाज में लोगों तक पहुंचाने का माध्यम बनती हैं। उन्होंने कहा कि विशेष रूप से युवा पीढ़ी को भारतीय सांस्कृतिक और साहित्यिक विरासत से जोड़ने के लिए ऐसे आयोजन महत्वपूर्ण हैं।

दोनों दिन बड़ी संख्या में पहुंचे दर्शकों ने भी प्रस्तुति की सराहना की। दर्शकों का कहना था कि रामायण के अनछुए पहलुओं को आधुनिक नाट्य शैली में प्रस्तुत करने से विशेष रूप से युवाओं को भारतीय संस्कृति और उससे जुड़े जीवन-मूल्यों को समझने का अवसर मिलता है।

watch…..पटियाला में ‘हमारे राम’ नाटक का शानदार मंचन, आशुतोष राणा के अभिनय ने मोहा दर्शकों का मन

पंजाब में होंगे ‘हमारे राम’ के 41 शो

पंजाब सरकार के पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामले विभाग द्वारा सनातन सेवा समिति के सहयोग से प्रदेश में ‘हमारे राम’ के कुल 41 शो आयोजित किए जा रहे हैं। इस सांस्कृतिक पहल का उद्देश्य पंजाब के विभिन्न हिस्सों में इस नाट्य एवं संगीतमय प्रस्तुति को लोगों तक पहुंचाना और उन्हें रामायण के कम चर्चित एवं अनकहे अध्यायों से परिचित कराना है।

ये प्रमुख लोग रहे मौजूद

इस अवसर पर सनातन सेवा समिति के जिला अध्यक्ष सुमीत शर्मा, एडीसी दमनजीत सिंह मान, अनुप्रिता जौहल, नवनीत कौर सेखों, लॉ यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर प्रो. जय शंकर सिंह, एसपी मोहित अग्रवाल, एसडीएम गुरदेव सिंह, रिचा गोयल और हरजोत कौर मावी सहित बड़ी संख्या में  पटियालवी मौजूद रहे।

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -spot_img
Related News
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here