Onnline TV

पंजाब हिंदी

एसडीएसई सीनियर सेकेंडरी स्कूल का मैट्रिक परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत

पटियाला (26 अप्रैल)

एस. डी. एस . ई. सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रांगण में आयोजित सम्मान समारोह में मैट्रिक कक्षा में 70%
से अधिक अंक पाने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया|। स्कूल के छात्र जतिन औऱ छात्रा साक्षी ने 535/650
अंक प्राप्त करके स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया| वहीं छात्रा पूजा 519/650 ने अंक प्राप्त करके द्वितीय स्थान प्राप्त किया। स्कूल प्रधान लाल चंद जिंदल ने सम्मानित छात्रों को बधाई दी| स्कूल मैनेजर नरेश कुमार जैन ने मैट्रिक कक्षा के शानदार परीक्षा परिणाम आने पर सभी स्टाफ सदस्यों को बधाई दी| प्रिंसिपल रिपुदमन सिंह ने स्कूल के मैट्रिक परीक्षा परिणाम के
शत प्रतिशत आने पर सभी छात्रों को बधाई देते हुए भविष्य में अधिक मेहनत करने को प्रेरित किया। इस अवसर पर स्कूल वाईस प्रिंसिपल पंकज कौशल, सुनील गर्ग, मनीष सचदेवा, दीपिका एवं यतिन्द्र कुमार उपस्थित थे|

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *