Onnline TV

हिंदी खेल

2025 चैंपियंस ट्रॉफी का हिस्सा होंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली : जय शाह

पटियाला, एक जुलाई (स्पोर्टस डेस्क)

अगले साल फरवरी (2025) में होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी मेें रोहित शर्मा और विराट कोहली खेलते हुए नजर आएंगे। यह घोषणा बीसीसीआई सेक्रेटरी जय शाह ने की है। गौर हो रोहित शर्मा अगुवाई वाली टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 7 रन से हराने के बाद रोहित शर्मा, विरोट कोहली और रविंद्र जडेजा ने टी-20 फारमेट से सन्यास ले लिया है।

LINK….INDIA ARE T20 WORLD CHAMPIONS AFTER 17 YEARS!

बीसीसीआई सेक्रेटरी जय शाह ने भारतीय टीम के शानदार प्रदर्शन के बाद पीटीआई को बताया कि अगले साल फरवरी 2025 में पाकिस्तान की मेजबानी में चैंपियंस ट्रॉफी खेली जाएगी। उन्होंने रोहित शर्मा, विराट कोहली सहित सभी सीनियर खिलाड़ियों के इस बड़े टूर्नामेंट में खेलने पर अपनी सहमति प्रदान की। साथ ही जून में होने वाले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप जीतते हुए देखने की इच्छा भी जताई ।

“मैं चाहता हूं कि भारत सभी खिताब जीते। हमारे पास सबसे बड़ी बेंच स्ट्रेंथ है।” जिस तरह से यह टीम आगे बढ़ रही है, हमारा लक्ष्य विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल और चैंपियंस ट्रॉफी जीतना है। वहां भी इसी तरह की टीम खेलेगी। सभी सीनियर खिलाड़ी वहां होंगे।”

LINK….Big Story : T20 World Cup 2024

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *