Homeहिंदीउचाना से “आप” उम्मीदवार पवन फौजी ने भरा नामांकन

उचाना से “आप” उम्मीदवार पवन फौजी ने भरा नामांकन

- Advertisement -spot_img

-राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा भी रहे मौजूद

-इससे पूर्व, कार्यकताओं को संबोधित किया और शहर में रोड शो निकाला

-हरियाणा में सरकार इस बार आम आदमी पार्टी के सहारे ही बनेगी सरकार : राघव चड्ढा

-पिछली बार जेजेपी के वीआईपी उम्मीदवार को जिताया था, उसने जनता को ठगा, इस बार जेजेपी को जमानत जब्त पार्टी बनाना है : राघव चड्ढा

-इस विधानसभा चुनाव में बीजेपी की 20 सीटें भी नहीं आ रही, सूपड़ा साफ करेगी जनता: राघव चड्ढा

-इस बार अपने बच्चों के भविष्य के लिए, अच्छे स्कूल और अस्पतालों के लिए वोट करना : राघव चड्ढा

उचाना/जींद, 11 सितंबर

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा की उपस्थिति में उचाना विधानसभा से उम्मीदवार पवन फौजी ने नामांकन किया। इससे पूर्व, पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और शहर में रोड शो निकाला। रोड शो के दौरान आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं और जनता ने फूलों की बारिश की। जगह जगह लोगों ने उनका स्वागत किया l सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि जेजेपी पार्टी विधानसभा चुनावों के बाद जमानत जब्त पार्टी के नाम से जानी जाएगी। भाजपा हो, जजपा और दूसरी तरफ कांग्रेस हो। आप लोगों सभी पार्टियों को देख चुके। कभी भाजपा को वोट दिया, कभी जजपा को वोट दिया। कभी कांग्रेस को वोट देने का काम किया। इस बार आपका अपना पवन फौजी आपकी सेवा करने काम करेगा। हरियाणा में अगली सरकार आम आदमी पार्टी के सहारे ही बनेगी। 

see this link also…..AAP Releases Two Lists of Candidates for Haryana Elections

उन्होंने कहा कि इस चुनाव में भाजपा की 20 सीटें भी नहीं आ रही हैं। इस बार हरियाणा में जो भी सरकार बनेगी वो आपकी वोट और आम आदमी पार्टी के सहारे बनेगी। आम आदमी पार्टी सरकार में आकर दिल्ली और पंजाब की तर्ज पर हरियाणा में बदलाव करने का काम करेगी और जनता की सेवा करने का काम करेगी। पिछली बार उचाना की जनता ने जिस जेजेपी के वीआईपी उम्मीदवार को जिताया था, उसने जनता को ठगा। इस बार जेजेपी को जमानत जब्त पार्टी बनाना है।

उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल हरियाणा के लाल हैं और इस बार अपने वोट की ताकत से बताना है कि हरियाणा के लोग अरविंद केजरीवाल को कितना प्यार करते हैं। उन्होंने कहा कि अपना वोट खराब मत करना। उचाना से पवन फौजी जीतने जा रहा है। सोच समझकर अपने बच्चों के भविष्य के लिए, अच्छे स्कूल और अस्पतालों के लिए, बुजुर्गों की सेवा के लिए, मुफ्त बिजली के लिए आम आदमी पार्टी को वोट देना।

उन्होंने कहा कि पूरे देश में सबसे ज्यादा बेरोजगारी हरियाणा में है। ऐसा इसलिए है कि बीजेपी के नेताओं ने हरियाणा के लोगों के वोट लेकर ठगने का काम किया। लेकिन, इस बार बदलाव का समय है। आम घर से आने वाले पवन फौजी आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार हैं, इन्होंने सीमा पर भी देश की रक्षा करने का काम किया। इस बार पवन फौजी विधायक बनकर जनता की सेवा करने का काम करेंगे। 

उन्होंने हरियाणा में इस बार आम आदमी पार्टी के सहयोग के बिना सरकार नहीं बनेगी। पंजाब और दिल्ली के लोगों ने पहले कांग्रेस और बीजेपी को वोट देने का काम किया, लेकिन एक बार आम आदमी पार्टी को वोट दिया। उसके बाद जनता कांग्रेस और बीजेपी का बटन दबाना भूल गई। ये आम आदमी पार्टी की काम की राजनीति का प्रभाव है। इस बार आपने झाडू का बटन दबा दिया तो आने वाले कई सालों तक झाडू का बटन दबाने का काम करोगे। इस बार राजघरानों के चक्कर में पड़ना, बड़े परिवारों और बड़े नेताओं की बातों में मत आना। इस बार भाजपा और जजपा को जमानत जब्त पार्टी बनाने का काम करना है।

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -spot_img
Related News
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here