Onnline TV

हिंदी राष्ट्रीय /अंतर्राष्ट्रीय (एनआरआई) समाचार

 हरियाणा के इन विस प्रत्याशियों पर दर्ज हैं गंभीर संगीन आरोप…

 – नामांकन करने वाले 1031 प्रत्याशियों का आकलन

पटियाला, 30 सितंबर, (प्रदीप शाही)

हरियाणा विधानसभा 2024 के चुनाव के लिए मतदान पांच अक्तूबर को होना निर्धारित है। जबकि मतगणना आठ अक्चूबर को होगी। हरियाणा विधानसभा चुनावों में कुल 1031 उम्मीदवार मैदान में है। नामांकन करने वाले सभी राजनैतिक दलों के 1031 में से 1028 प्रत्याशियों के चरित्र का आकलन Association for democratic reforms (ADR) ने किया। नामांकन करने वाले 1028 प्रत्याशियों में से बड़ी संख्या में प्रत्याशियों पर संगीन आरोप दर्ज है। बावजूद इसके इनको राजनैतिक दलों का संरक्षण प्राप्त है। कई उम्मीदवारों पर हत्या, दुष्कर्म करने जैसे मामले भी दर्ज हैं। आज के इस स्पेशल एपीसोड में आपको बताएंगे कि कुल कितने प्रत्याशियों पर किस-किस तरह के आरोप दर्ज है। कितने पर धारा 302, धारा 307 तक के मामले दर्ज है। कितने उम्मीदवारों पर पर गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। आपको बतादें कि सुप्रीम कोर्ट ने 13 फरवरी 2020 को निर्देश दिए थे कि वह आपराधिक मामलों में लिप्त और साफ छवि वाले उम्मीदवारों को क्यों टिकट नहीं दे रहे हैं। इसका कारण बताएं। बावजूद इसके अभी तक इन आदेशों पर किसी भी राजनैतिक दल ने कोई भी कार्रवाई नहीं की है। बल्कि इन की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है।

नामांकन करने वाले 1028 प्रत्याशियों के शपथ पत्र अनुसार 133 यानिकि कुल प्रत्याशियों 13 फीसद पर आपराधिक मामले दर्ज है। जबकि वर्ष 2019 के विधानसभा में नामांकन करने वाले 1138 उम्मीदवारों में से 117 यानिकि 10 फीसद पर गंभीर आपराधिक मामले दर्ज थे। इतना ही नहीं इस साल गंभीर संगीन आपराधिक मामले वाले उम्मीदवारों की संख्या 95 है, यानिकि 9 फीसद। वहीं साल 2019 में यह संख्या 70 थी। यानिकि छह फीसद। इस साल तीन फीसद उम्मीदवारों की संख्या में वृद्धि हुई है।

see this link also…..फेज-7, इन लोस प्रत्याशियों पर दर्ज हैं संगीन आरोप…

राजनैतिक दलों के उम्मीदवारों पर घोषित आपराधिक मामले…

हरियाणा विधानसभा चुनावों में विभिन्न राजनैतिक दलों के किन उम्मीदवारों पर सबसे अधिक गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें प्रमुख राजनैतिक दलों में (कांग्रेस) के 89 उम्मीदवारों में से 11 (12 फीसद), भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 89 में से तीन (तीन फीसद), आम आदमी पार्टी (आप) के 88 उम्मीदवारेों में से 14 (16 फीसद), जननाक जनता पार्टी (जेजेपी) के 66 उम्मीदवारों में से छह (9 फीसद), इनेलो (आईएनएलडी) के 51 उम्मीदवारों में से छह (12 फीसद), बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के 35 उम्मीदवारों में सेै तीन (9 फीसद) पर गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।

वहीं आपराधिक मामलों की यदि हम बात करें तो इनमें प्रमुख राजनैतिक दलों में (कांग्रेस) के 89 उम्मीदवारों में से 17 (19 फीसद), भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 89 में से छह (सात फीसद), आम आदमी पार्टी (आप) के 88 उम्मीदवारेों में से 23 (26 फीसद), जननाक जनता पार्टी (जेजेपी) के 66 उम्मीदवारों में से सात (11 फीसद), इनेलो (आईएनएलडी) के 51 उम्मीदवारों में से 9 (18 फीसद), बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के 35 उम्मीदवारों में सेै तीन (9 फीसद) पर आपराधिक मामले दर्ज हैं।

2024 के हरियाणा विधानसभा चुनावों में विभिन्न राजनैतिक दलों के 11 उम्मीदवार ऐसे हैं जिन पर महिला के खिलाफ मामले दर्ज हैं। इतना ही नहीं 11 में से दो उम्मीदवारोें पर आईपीसी धारा 376 (दुष्कर्म) के मामले दर्ज हैं। सबसे खास बात यह कि छह पर आईपीसी धारा 302 (मर्डर), आठ पर आईपीसी धारा 307 के तहत हत्या करने का आरोप लगा हुआ है।

राज्य के 90 विधानसभा क्षेत्रों में से 20 (22 फीसद) को रेड अलर्ट की श्रेणी में शामिल किया गया है। यह वह क्षेत्र हैं जहां पर आपराधिक मामलों वाले प्रत्याशियों की संख्या तीन या इससे अधिक है। गौर हो वर्, 2019 में 15 (17 फीसद) को रेड अलर्ट की श्रेणी में शामिल किया गया था।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *