Onnline TV

खेल हिंदी

भारत का आस्ट्रेलिया पर शिकंजा, आस्ट्रेलिया 67/7

-पहले दिन कुल 17 विकेट गिरे

पटियाला, 22 नवंबर (स्पोर्टस डेस्क)

बीजीटी सीरीज का पहला मैच भारत और आस्ट्रेलिया के मध्य पर्थ में शुरु हुआ। जो बेहद रोमांच से भरा रहा। भारत के कप्तान जसप्रीत बुमराह ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। जौ टीम के हित में नहीं गया। भारत की समूची टीम मात्र 150 रनों पर ही पैवेलियन लौट गई। वहीं आस्ट्रेलिया की शुरुआत भी बेहद निराशाजनक रही। पहले दिन का खेल समाप्त होने तक आस्ट्रेलिया सात विकेट के नुकसान पर केवल 67 रन बनाने में सफल रही। पहले दिन कुल 17  विकेट गिरे।

see this link also…..India Dominates Day 1, Australia Stumbles at 67/7

भारत की पहली पारी 150 रनों पर सिमट जाने के बाद आस्ट्रेलिया की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही। आस्ट्रेलिया के ओपनर Nathan McSweeney महज 10 रनों पर भारतीय कप्तान जसप्रीत बुमराह का शिकार बन गए। इसके बाद दूसरे ओपनर उस्मान ख्वाजा को भी बुमराह ने मात्र आठ रनों पर पैवेलियन भेज दिया। आस्ट्रेलिया की तीसरा विकेट स्टीव स्मिथ का था। जिसे बुमराह ने खाता भी नहीं खोलने दिया। इसके बाद भारत के हर्षित राणा ने आस्ट्रेलिया का स्टार बल्लेबाज ट्रेविस हेड को महज 11 रनों पर क्लीन बोल्ड कर दिया। पांचवे विकेट के रुप मिचेल मार्श छह रन बना कर मोहम्मद सिराज के शिकार हुए। उस समय तक आस्ट्रेलिया की आधी टीम 42 रनों पर पैवेलियन लौट चुकी थी। अभी आस्ट्रेलिया, भारत के स्कोर से 108 रन पीछे थी। मिचेल मार्श के आउट होने के बाद Marnus Labuschagne को भी मोहम्मद सिराज ने  दो रनों पर  पैवेलियन भेज दिया। वहीं टीम के कप्तान पेट कमिंस तीन रनों पर बुमरहा के शिकार हो गए। आस्ट्रेलिया के सात विकेट 67 रनों पर गिर चुके थे।

see this link also…. India Bundled Out for a Miserable 150 in the First Innings

भारत कीओर से बुमराह ने  17 रन देकर सबसे अधिक चार विकेट चटकाए। हर्षित राणा ने 33 रन देकर एक विकेट और मोहम्मद सिराज ने 17 रन देकर दो विकेट चटकाए। पहले दिन का खेल समाप्त होने तक आस्ट्रेलिया ने सात विकेट पर 67 रन

ही बनाए हैं। अभी भारत के स्कोर तक पहुंचने के लिए आस्ट्रेलिया को 83 रनों की जरुरुत है। कल मैच का दूसरा दिन होगा।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *