Homeहिंदीपंजाबतानाशाही खिलाफ रामलीला मैदान में महारैली, गरजेगा पूरा इंडिया

तानाशाही खिलाफ रामलीला मैदान में महारैली, गरजेगा पूरा इंडिया

- Advertisement -spot_img

 

……इंडिया गठबंधन के नेताओं के साथ मिलकर देश की जनता संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए अपनी आवाज बुलंद करेगी- आप

…..रैली में मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, भगवंत मान, चंपई सोरेन, शरद पवार, उद्धव ठाकरे, अखिलेश यादव, तेजस्वी यादव समेत दर्जनों बड़े नेता शामिल होंगे

….प्रिंसिपल बुद्धराम ने पंजाब के लोगों से की अपील, कहा – भाजपा की तानाशाही के खिलाफ कल होने वाली महारैली में ज्यादा से ज्यादा संख्या में रामलीला मैदान पहुंचे

…मोदी सरकार ने तानाशाही और गैर-संवैधानिक तरीके से अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया है- प्रिंसिपल बुध राम

…. इंडिया गठबंधन की महारैली से पहले पंजाब के कई मंत्रियों ने सुनीता केजरीवाल से की मुलाकात

चंडीगढ़-

आम आदमी पार्टी के आह्वान पर 31 मार्च को ‘‘इंडिया गठबंधन’’ की हो रही महारैली के लिए रामलीला मैदान पूरी तरह से तैयार है। महारैली में पूरे इंडिया गठबंधन के नेता तानाशाही के खिलाफ और देश का लोकतंत्र व संविधान बचाने के लिए जनता के साथ मिलकर अपनी आवाज बुलंद करेंगे।

आम आदमी पार्टी ने बताया कि रैली में कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, पंजाब के सीएम भगवंत मान, झारखंड के सीएम चंपई सोरेन, एनसीपी से शरद पवार, शिवसेना से उद्धव ठाकरे, सपा से अखिलेश यादव, आरजेडी से तेजस्वी यादव और लेफ्ट समेत अन्य पार्टियों के दर्जनों बड़े नेता शामिल होंगे। महारैली का नाम “तानाशाही हटाओ, लोकतंत्र बचाओ” है।

आम आदमी पार्टी पंजाब के कार्यकारी अध्यक्ष प्रिंसिपल बुद्धराम ने पंजाब के सभी लोगों से अपील की कि मोदी सरकार की तानाशाही के खिलाफ इंडिया गठबंधन की कल होने वाली महारैली में ज्यादा से ज्यादा संख्या में रामलीला मैदान पहुंचे।

More relief to the Punjabis from the loot of toll plazas!

उन्होंने कहा आप संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भाजपा ने असंवैधानिक तरीके से गिरफ्तार करवाया है। अरविंद केजरीवाल से प्रधानमंत्री मोदी को डर लगता है क्योंकि दिल्ली में अरविंद केजरीवाल ने शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में मिसाल कायम किया है। ऐसा काम न केन्द्र सरकार और न ही किसी राज्य की भाजपा सरकार कर पाई है। इसीलिए साजिश के तहत अरविंद केजरीवाल को बिना किसी सबूत के गिरफ्तार किया गया है।

कार्यकारी अध्यक्ष प्रिंसिपल बुद्धराम ने कहा कि इस देश में संविधान और लोकतंत्र को बचाने का यह आखिरी मौका है। क्योंकि इस समय जो स्थितियां बन रही हैं। अगर इनको अभी नहीं संभाला गया तो फिर कल कोई इस देश में आवाज भी नहीं उठा पाएगा। उम्मीद है कि रामलीला मैदान में आंदोलन के लिए जिस संख्या में लोग आते रहे हैं, रविवार को उससे भी बड़ी संख्या में लोग आएंगे।

उन्होंने कहा कि जिस तरह से देश में लगातार विपक्ष के नेताओं को गिरफ्तार किया जा रहा है। उनको एजेंसियों के जरिए टारगेट किया जा रहा है। जिस तरह से एक चुने हुए मुख्यमंत्री को केवल आरोप के आधार पर उठाकर जेल में डाल दिया गया। लोकतंत्र को कुचलने का जो पूरा खेल चल रहा है। इसके खिलाफ रविवार को रामलीला मैदान में देशभर से इंडिया गठबंधन के लोग आ रहे हैं।

आज संविधान और लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। एजेंसियों का दुरुपयोग हो रहा है। अलग-अलग तरह से लोगों की आवाज को बंद किया जा रहा है। ऐसे में तानाशाही सरकार को हटाकर लोकतंत्र को बचाना जरूरी हो गया है। इसलिए सभी लोग भारी संख्या में 31 मार्च को रामलीला मैदान पहुंचे और तानाशाही के खिलाफ आवाज बुलंद करें।

इंडिया गठबंधन की महारैली से पहले पंजाब के कई मंत्रियों ने सुनीता केजरीवाल से मुलाकात की

इंडिया गठबंधन की महारैली से पहले शनिवार को पंजाब के कई मंत्रियों ने अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल से मुलाकात की। वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा, मंत्री मीत हेयर, अमन अरोड़ा, लालचंद कटारूचक और विधायक कुलवंत सिंह  सुनीता केजरीवाल से मिलने पहुंचे।

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -spot_img
Related News
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here