दिल्ली, (10 अप्रैल )
दिल्ली हाईकोर्ट की ओर से शराब नीति केस में गिरफ्तारी व ईडी रिमांड के खिलाफ याचिका खारिज किए जाने के बाद दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। हाईकोर्ट ने केजरीवाल की याचिका खारिज करते हुए कहा था कि उनकी गिरफ्तारी गैरकानूनी नहीं वैध है और ईडी ने उनके खिलाफ पर्याप्त सबूत मुहैया कराए हैं। अब यह देखना होगा कि सुप्रीम कोर्ट से सीएम केजरीवाल को राहत मिलेगी या नहीं।
