Homeहिंदीपंजाबकवि सम्मेलन में शालू जिंदल की पंजाबी पुस्तक 'कस्तूरी मृग' का लोकार्पण

कवि सम्मेलन में शालू जिंदल की पंजाबी पुस्तक ‘कस्तूरी मृग’ का लोकार्पण

- Advertisement -spot_img

पटियाला, 4 जून

साहित्यिक आयोजन की झलक

साहित्य कलश परिवार ने ग्रीन वैल हाई पब्लिक स्कूल के प्रांगण में कवयित्री शालू जिंदल की पहली पंजाबी पुस्तक ‘कस्तूरी मृग’ का लोकार्पण और कवि सम्मेलन का आयोजन किया। कवि सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में सतीश कुमार गोयल (प्रिंसिपल, सरकारी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल) और विशेष अतिथि के रूप में पवन गोयल, डॉ. अनिशा अंगिरा, डॉ. अजय सिंगला, और अलका अरोड़ा ने भाग लिया।

पुस्तक पर चर्चा

शालू जिंदल की पुस्तक ‘कस्तूरी मृग’ पर त्रिलोक सिंह ढिल्लों और दिनेश सूद ने अपने पर्चे पढ़े। मुख्य अतिथि गोयल ने कवयित्री और उनकी रचना की सराहना करते हुए कहा कि कवि राजनीति से परे रचनात्मकता में लीन रहते हैं।

त्रिलोक सिंह ढिल्लों ने कहा कि वे सीमित शब्दों में छोटी रचनाओं के माध्यम से गहरी बात कहने में सक्षम हैं, जो हर किसी के दिल को छू लेती है। उनकी कविता के हर शब्द के पीछे एक बड़ी गाथा छिपी होती है, जो उनकी शायरी की सबसे बड़ी उपलब्धि है।

शालू जिंदल का काव्य पाठ

शालू जिंदल ने साहित्य कलश परिवार, उपस्थित सभी मेहमानों,और सागर सूद संजय का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने अपनी पुस्तक से सामाजिक मुद्दों पर आधारित कुछ रचनाएँ सभा के साथ साझा कीं।

watch…..साहित्य कलश द्वारा साहित्य की सेवा में एक और नया क़दम

कवि सम्मेलन और मंच संचालन

मंच संचालन की जिम्मेदारी बजिंदर ठाकुर ने बखूबी निभाई। कवि सम्मेलन में विश्वजीत, राजीव सूद, वरिंदर कौर, इंदरपाल सिंह, जीएस आनंद, सतीश विद्रोही, अमृतपाल सिंह कॉफी, जागृति कौर, शशि सूद, भूपिंदर सिंह, परवीन वर्मा, गुरुदर्शन सिंह गुसिल, परविंदर शोख, हरिदत्त हबीब, श्रवण कुमार, गुरप्रीत ढिल्लों, जोगा सिंह धनौला, हरपाल मान, विजय कुमार, अनिल शर्मा ने अपनी रचनाओं से समां बांधा।

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -spot_img
Related News
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here