Homeहिंदीखेलटेस्ट सीरीज IPL से अधिक महत्वपूर्ण, कप्तान शुभमन गिल का इंग्लैंड की...

टेस्ट सीरीज IPL से अधिक महत्वपूर्ण, कप्तान शुभमन गिल का इंग्लैंड की ‘बैजबॉल’ शैली पर जवाब

- Advertisement -spot_img

पटियाला, 20 जून (शाही)

भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने 20 जून से शुरू होने वाली पांच टेस्ट मैचों की सीरीज से पहले एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इंग्लैंड की ‘बैजबॉल’ शैली पर अपनी प्रतिक्रिया दी। हाल ही में रोहित शर्मा की जगह शुभमन गिल को भारतीय टेस्ट टीम की कप्तानी सौंपी गई है।

गिल की कप्तानी में भारतीय टेस्ट टीम एक नए युग की शुरुआत करने जा रही है। भारत बनाम इंग्लैंड (IND vs ENG) सीरीज से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में गिल से कुछ अनोखे सवाल पूछे गए, जिनका उन्होंने बेहद सरलता और आत्मविश्वास के साथ जवाब दिया।

बैजबॉल’ पर गिल का जवाब
प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब गिल से पूछा गया कि वह किस शैली की क्रिकेट खेलेंगे और क्या वे इंग्लैंड की आक्रामक ‘बैजबॉल’ शैली से प्रभावित हैं, तो 25 वर्षीय कप्तान ने मुस्कुराते हुए कहा, “हमारी क्रिकेट शैली जानने के लिए आपको अगस्त तक इंतजार करना होगा।”

उनकी इस बात से साफ जाहिर होता है कि वह इस रोमांचक दौरे के लिए पूरी तरह तैयार हैं और बतौर कप्तान व बल्लेबाज भारतीय टीम को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

IPL ट्रॉफी या टेस्ट सीरीज जीत? गिल का स्पष्ट जवाब
गिल से यह भी पूछा गया कि वह बतौर कप्तान इंग्लैंड में पांच टेस्ट मैचों की सीरीज जीतना पसंद करेंगे या IPL की ट्रॉफी उठाना उनके लिए अधिक महत्वपूर्ण है।

watch….https://www.youtube.com/watch?v=DNvzZXVJWd0

इस पर गिल ने बेबाकी से जवाब दिया, “निश्चित रूप से टेस्ट सीरीज। इंग्लैंड का दौरा करने का मौका बतौर कप्तान बार-बार नहीं मिलता। ज्यादा से ज्यादा दो या अगर आप अपनी पीढ़ी के सर्वश्रेष्ठ कप्तान हैं तो शायद तीन बार। लेकिन IPL में हर साल खेलने का मौका मिलता है। इसलिए मुझे लगता है कि इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट सीरीज जीतना कहीं ज्यादा महत्वपूर्ण है।”

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -spot_img
Related News
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here