Homeहिंदीमनोरंजनपटियाला आर्ट थिएटर के पंजाबी नाटक "गुड्डी" ने किया सम्मोहित

पटियाला आर्ट थिएटर के पंजाबी नाटक “गुड्डी” ने किया सम्मोहित

- Advertisement -spot_img

पटियाला, 22 जून

पटियाला आर्ट थिएटर ने रेलवे की पी.एल. कॉलोनी के स्टाफ क्लब के खुले रंगमंच पर गुलजार पवार के निर्देशन में पंजाबी नाटक “गुड्डी” का पी.एल. क्लब के सहयोग से शानदार मंचन किया। यह नाटक मूल रूप से मराठी नाटककार विजय तेंदुलकर के नाटक “बेबी” पर आधारित है, जिसे गुलजार पवार ने हिंदी से पंजाबी में उत्कृष्ट रूप से अनुवादित और तैयार किया है।

नाटक “गुड्डी” एक मासूम लड़की की मार्मिक कहानी है, जो बचपन में अपने नृत्य से दर्शकों का मनोरंजन करती है। इस दौरान उसके सिर से माता-पिता का साया उठ जाता है, और उसका भाई किसी कारणवश जेल चला जाता है, जहां वह नशे का आदी हो जाता है। यह नाटक एक लड़की के बचपन से युवावस्था तक के दुख, कष्ट और संघर्ष की गाथा को दर्शाता है। नाटक में मुख्य किरदारों को कुमारी स्नेहा, शनि सिद्धू, कैलाश, प्रभास पंडित और अन्य कलाकारों ने बखूबी निभाया। संगीत के लिए टिम्मी गिल, रूप सज्जा के लिए अंजू सैनी और मंच सज्जा के लिए सुभाष भगत ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।watch……https://www.youtube.com/watch?v=zimC_dxQo9k

इस अवसर पर मुख्य अतिथि पद्म श्री प्राण सभरवाल और पटियाला थिएटर फॉर्म के प्रधान विनोद कौशल ने गुलजार पवार और कलाकारों को बधाई दी। उन्होंने दर्शकों से अपील की कि वे रंगमंच की प्रगति के लिए रंगकर्मियों का अधिक से अधिक सहयोग करें। मंच संचालन का दायित्व रंगकर्मी गिरीश चंद्र ने उत्कृष्ट रूप से निभाया।

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -spot_img
Related News
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here