Homeहिंदीभरुच में मान की 'जन आशीर्वाद यात्रा' में उमड़ा जनसैलाब

भरुच में मान की ‘जन आशीर्वाद यात्रा’ में उमड़ा जनसैलाब

- Advertisement -spot_img

.भरूच में आप की सुनामी है 

-गुजरात के भरूच में आम आदमी पार्टी के साथ एक क्रांति पनप रही है,  भरूच में इंडिया गठबंधन की जीत तय है – भगवंत मान

लाखों की संख्या जुटी लोगों की भीड़ देख मान ने कहा – आज यहां जितनी भीड़ जुटी है, सच कहूं तो ऐसा माहौल मैंने पंजाब में भी नहीं देखा

भाजपा वालों को लगता था कि चैतर वसावा जेल से नहीं निकलेंगे, लेकिन वह लौट कर आए भी और भाजपा को करारा जवाब भी देंगे – मान

जब जुल्म बढ़ जाता है तो भगवान उसकी सफाई करते हैं, 7 मई को झाड़ू का बटन दबाकर भाजपा की तानाशाही को साफ करना है – मान

चंडीगढ़/ पटियाला (17 अप्रैल)

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गुजरात के भरूच लोकसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार चैतर वसावा के पक्ष में बुधवार को ‘जन आशीर्वाद यात्रा’ निकाली।  

यात्रा में भारी जनसैलाब उमड़ा। लाखों की संख्या में लोगों की भीड़ को देखकर मान ने कहा कि गुजरात में आम आदमी पार्टी की सुनामी है। आज यहां जितनी भीड़ जुटी है। सच कहूं तो ऐसा माहौल मैंने पंजाब में भी नहीं देखा। उन्होंने कहा कि आप उम्मीदवार चैतर वसावा की जीत 100 प्रतिशत पक्की है, बस इसका एलान होना बाकी है।

उन्होंने कहा कि भाजपा को अरविंद केजरीवाल से डर लगता है। इसीलिए उसने साज़िश के तहत झूठे केस में फंसाकर केजरीवाल को गिरफ्तार करवाया ताकि वह लोकसभा चुनाव में प्रचार न कर सकें। भाजपा और नरेंद्र मोदी को चुनौती देने देने वाला देश में सिर्फ एक ही नेता है,वह है अरविंद केजरीवाल। 
मान ने कहा कि भाजपा ने अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार तो कर लिया है लेकिन वह उन्हें रोक नहीं सकती क्योंकि अरविंद केजरीवाल सिर्फ एक व्यक्ति नहीं, वह एक विचार है। केजरीवाल के शरीर को तो अंदर कर दोगे लेकिन उसकी सोच को कैसे गिरफ्तार करोगे?

मान ने कहा कि भाजपा ने चैतर भाई और उनकी पत्नी को भी गिरफ्तार कर लिया था। मैं मिलने गया था उनसे जेल में। भाजपा वालों को लग रहा था कि वह लौटकर नहीं आएंगे। लेकिन वह लौट कर आए भी और करारा जवाब भी देंगे।

उन्होंने कहा कि ऊपर वाला सब कुछ देख रहा है। जब जुल्म बढ़ जाता है तो फिर भगवान उसकी सफाई करते हैं। उन्होंने कहा कि 7 मई को झाड़ू का बटन दबाकर भाजपा की तानाशाही को जवाब देना है। भाजपा देश के लोकतंत्र और संविधान को खत्म कर रही है।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी आम लोगों की पार्टी है। इसमें आम व्यक्ति ही आते हैं। पंजाब में 117 में से 92 सीटें आम आदमी पार्टी की है, जिसमें से 80 पहली बार जीते हैं। वे 28-29 साल के हैं और आम परिवारों से हैं। लेकिन उन्होंने पंजाब के सभी महारथियों को हरा दिया। यह लोकतंत्र है। जनता जब चाहे आदमी अर्श पर और जनता जब चाहे आदमी फर्श पर। भाजपा को यह बात समझ नहीं आ रही है। लेकिन इस चुनाव में जनता अपने वोट से भाजपा को करारा जवाब देगी।

उन्होंने कहा कि भाजपा और नरेंद्र मोदी को चुनौती देने देने वाला देश में सिर्फ एक ही नेता है, वह है अरविंद केजरीवाल। भाजपा को अरविंद केजरीवाल से डर लगता है। इसीलिए भाजपा ने साज़िश के तहत झूठे केस में फंसाकर केजरीवाल को गिरफ्तार करवाया ताकि वह लोकसभा चुनाव में प्रचार न कर सकें।

उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल की गलती यही थी कि उन्होंने गरीबों के ईलाज के लिए मोहल्ला क्लीनिक बनाए और सरकारी अस्पतालों की हालत सुधार दी। उन्होंने गरीबों के बच्चों की पढ़ाई के लिए दिल्ली में अच्छे सरकारी स्कूल बनवाए। उन्होंने बिजली और पानी मुफ्त कर दिया जिससे आम लोगों को आर्थिक सहूलियत मिलने लगी।

मान ने कहा कि आज गुजरात के लोगों ने यह साबित कर दिया कि लोग झाड़ू चलाने के लिए तैयार बैठे हैं। भरुच के रोड शो की यह तस्वीर इस बात की गवाही है। उन्होंने कहा कि 45° तापमान में लाखों की संख्या में पहुंचने के लिए मैं आपका दिल से धन्यवाद करता हूं।

उन्होंने कहा कि भाजपा को इस बार अपने सभी कुकर्मों का करारा जवाब मिलेगा। भरूच और गुजरात की जनता भाजपा वालों से बेहद तंग आ चुकी है। इस बार जनता ईवीएम पर अपनी भड़ास निकालने को तैयार बैठी है।

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -spot_img
Related News
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here