Homeहिंदीडीएसजीपीसी ने दिल्ली फतेह दिवस में भाग लेंगे निहंग सिंह प्रमुख बाबा...

डीएसजीपीसी ने दिल्ली फतेह दिवस में भाग लेंगे निहंग सिंह प्रमुख बाबा बलबीर सिंह

- Advertisement -spot_img

27, 28 अप्रैल को लाल किले पर मनाया जाएगा दिल्ली फतेह दिवस

पटियाला, 18 अप्रैल: दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष हरमीत सिंह कालका और महासचिव जगदीप सिंह काहलों के नेतृत्व में कमेटी की टीम ने निहंग सिंह प्रमुख बाबा बलबीर सिंह से मुलाकात करते हुए उन्हें दिल्ली फतेह दिवस समागमों में शामिल होने के लिए निमंत्रण पत्र दिया।

कालका और काहलों ने कहा कि इस साल दिल्ली फतेह दिवस 27 और 28 अप्रैल को लाल किले पर मनाया जा रहा है, 27 अप्रैल को कीर्तन दरबार होगा और 28 अप्रैल को गुरु की निहंग सिंह फौज गतका (सिख मार्शल आर्ट) का प्रदर्शन करेंगी।
उन्होंने कहा कि दिल्ली गुरुद्वारा कमेटी इन कार्यक्रमों के लिए सभी पंथ संगठनों को आमंत्रित कर रही है, जिसमें शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी, पंजाब के पंथक दल व संत समाज को भी निमंत्रण पत्र दिए जाएंगे, जिसके तहत दिल्ली कमेटी के पदाधिकारियों और सदस्यों की टीमों की डयुटी लगाई गई है यह सभी विभिन्न शहरों में पहुंचकर निमंत्रण पत्र सौंपेगे।
फतेह दिवस पर इस बार के कार्यक्रम माता गुजर कौर जी को समर्पित किये जा रहे हैं। संगत को माता गुजर कौर जी के जीवन इतिहास से परिचित कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि लाल किले पर इस कार्यक्रम के आयोजन का उद्देश्य लोगों को सिख पंथ के समृद्ध और अद्वितीय इतिहास से अवगत कराना है।
दिल्ली फतेह दिवस बाबा जस्सा सिंह रामगढ़िया, बाबा जस्सा सिंह अहलूवालिया और बाबा बाघेल सिंह द्वारा दिल्ली पर विजय प्राप्त करने की याद में मनाया जाता है, जिसे लेकर संगत में काफी उत्साह है। उन्होंने पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश सहित अन्य प्रदेशों की संगत से अपील करते हुए अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रमों में भाग लेने की अपील की।

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -spot_img
Related News
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here