-स्कूल में मनाया जश्न
पटियाला, 19 अप्रैल
राघोमाजरा स्थित लक्की पब्लिक स्कूल में पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से घोषित दसवीं के परिणाम घोषित होने के बाद जश्न का माहौल रहा। स्कूल का परिणाम शत-प्रतिशत रहा। बोर्ड परिणाम शत-प्रतिशत आने पर स्कूल स्टाफ ने स्कूल के अव्वल रहने वाले विद्यार्थियों का मुंह मीठा करवा कर अपनी खुशी का इजहार किया। बोर्ड परिणाम में कशिष बंसल, ऋद्धिमा जैन औऱ दिलप्रीत कौर क्रमश: पहले, दूसरे औऱ तीसरे स्थान पर रहीं। स्कूल के अन्य विद्यार्थियों ने ढोल की थाप पर डांस कर अव्वल रहने वाले विद्यार्थियों की खुशी को दोगुणा कर दिया।
