
मेष
आज का दिन आपके लिए बहुत ही सोच विचार कर काम में आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आप किसी बाहरी व्यक्ति से कोई सलाह मशवरा ना करें, नहीं तो आपको उसे पूरा करने में कुछ समस्याएं पैदा हो सकती हैं। सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों के काम की गति तेज रहेगी। महिला मित्रों से सावधानी बरतें। आपको किसी बड़े लक्ष्य पर टिके रहना बेहतर रहेगा। संतान ने यदि अपने काम में ढील बरती, तो बाद में उनको पढ़ाई लिखाई में समस्या आ सकती है। आप अपने बिजनेस संबंधी मामलों में किसी को हिस्सेदार ना बनाएं, नहीं तो वह आपको धोखा दे सकता है ।

वृषभ
आज आप तेज चलने वाले वाहनों के प्रयोग में सावधानी बरतें। भाई की सेहत में कुछ गिरावट हो सकती है। आप परिवार में सदस्य से किए हुए वादे को आसानी से पूरा कर पाएंगे। आपकी संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। आप अपने जीवन साथी के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाने की योजना बना सकते हैं। आपको किसी काम को लेकर अकस्मात यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है।

मिथुन
आज का दिन आपके लिए तरक्की दिलाने वाला होगा। जीवनसाथी के साथ आप किसी पार्ट टाइम काम की शुरुआत कर सकते हैं ।आपको कुछ नए दोस्त बनाने का मौका भी मिल सकता है। नौकरी पेशा लोग कोई गलती होने के कारण आपको अपने अधिकारी से डांट खानी पड़ सकती है। यदि आपने किसी को भी बिना मांगे सलाह दी, तो बाद में आपको उसके लिए पछतावा होगा। कार्यक्षेत्र में आपके काम में वृद्धि हो सकती है। आप किसी काम को करने के लिए उतावले रहेंगे, लेकिन इस कारण आपके काफी काम छूट सकते हैं।

कर्क
आज का दिन आपके लिए अक्समात लाभ दिलाने वाला रहेगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। आप जीवनसाथी के साथ मिलकर कुछ आनंदमय पल व्यतीत करेंगे। आपको मित्र से कोई खुशखबरी मिल सकती है। माताजी की सेहत से संबंधित कोई निर्णय बहुत ही सोच विचार कर लें। नहीं तो उनकी बीमारी बढ़ सकती है। आपको अपने घर के काम को प्राथमिकता देनी होगी, नहीं तो घर में समस्या हो सकती है। परिवार का कोई सदस्य नौकरी के लिए घर से दूर जा सकता है।

सिंह
आज का दिन आपके लिए मिला जुला रहने वाला है। कारोबार में आपको काम की चिंता सता सकती है। यदि आप कोई जरूरी फैसला लिया, तो आप उसमें अपने परिवार में बड़े सदस्यों से बातचीत अवश्य करें। आप घर परिवार में सबको साथ लेकर चलने की कोशिश करें। जीवनसाथी के साथ कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करें। आपको पिताजी से अपने मन की इच्छा को कहने का मौका है। आप अपने आवश्यक काम को किसी दूसरे के भरोसे ना छोड़े।

कन्या
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। सामाजिक काम में आप आगे बढ़ेंगे। आपको किसी नए पद की प्राप्ति भी हो सकती है। कुछ नए शत्रु आपके काम से प्रभावित होकर आपके मित्र बन सकते हैं। एक साथ कई काम को करने की यदि आप योजना बनाएंगे, तो आपको नुकसान होने की संभावना है। आपका कोई विरोधी आपको परेशान कर सकता है। भाई व बहनों का आपको पूरा साथ मिलेगा। आपको घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।

तुला
आज का दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा और आप खुशी से फूले नहीं समाएंगे। कार्यक्षेत्र में आप अपने अच्छी सोच का लाभ उठाएंगे। आपके जीवन में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को कोई शुभ सूचना सुनने को मिलेगी। यदि आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा रहे थे, तो उसके लिए अभी आप कुछ समय रुक जाएं, तो आपके लिए अच्छा रहेगा।

वृश्चिक
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप बेवजह के काम को लेकर लड़ाई झगड़े में पड़ सकते हैं। किसी को भी बिना मांगे सलाह देने से बचें। आपकी किसी नयी संपत्ति की खरीदारी की इच्छा पूरी हो सकती है। आपकी तरक्की के नए-नए मार्ग खुलेंगे। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आप परिवार के सदस्यों के साथ मिल बैठकर कुछ पारिवारिक समस्याओं को लेकर बातचीत करेंगे।

धनु
धनु राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य रहने वाला है। आपकी कोई पुरानी गलती परिवार के सदस्यों के सामने आ सकती है। आप अपने मित्रों के साथ किसी पार्टी आदि को करने की योजना बना सकते हैं। यदि आपने किसी को धन उधार दिया था, तो आपके उस धन के वापस आने की संभावना बहुत कम विद्यार्थियों को आज समय का सदुपयोग करना चाहिए, यदि उन्होंने समय बर्बाद किया, तो बाद में उनको पढ़ाई में समस्या आएगी।

मकर
आज आपके लिए उतार-चढ़ाव वाला दिन है। आप किसी गलत व्यक्ति से झगड़े में ना पड़े। आप अपने लिए आज कुछ महंगे गैजेट्स खरीद सकते हैं। आपकी सुख सुविधाओ की वस्तुओं में इजाफा होगा। आपको अपने किसी काम को लेकर यात्रा पर जाना पड़ सकता है। परिवार में किसी सदस्य की सेहत में गिरावट होने के कारण आपको भाग दौड़ अधिक करनी होगी।

कुंभ
आज का दिन आपके लिए परोपकार के कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए रहेगा। आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। मित्रों के साथ आप कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। भाई व बहन कामों में आपका पूरा साथ देंगे, लेकिन कार्यक्षेत्र में आपके किसी बात को लेकर कहा सुनी हो सकती है। आपके अंदर उर्जा तो रहेगी, लेकिन आप उसे सही कामों में लगाये, तो आपके लिए बेहतर रहेगा।

मीन
आपके लिए सेहत के प्रति सचेत रहने का दिन है। परिवार में किसी जश्न का आयोजन हो सकता है, जिसमें परिवार के सभी सदस्य व्यस्त रहेंगे। आप अपने पर्सनल बातों को लीक न होने दे। कार्यक्षेत्र में आपसे कोई गलती होने के कारण आपको अधिकारियों से डांट खानी पड़ सकती है। आप अपनी खर्चों को सीमित रखें, नहीं तो उनके बढ़ने से आपकी आर्थिक स्थिति डगमगा सकती है। आपका मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में किसी नए सदस्य का आगमन हो सकता है।