Homeहिंदीधर्मराम से बड़ा राम का नाम, श्री काली माता मंदिर में...

राम से बड़ा राम का नाम, श्री काली माता मंदिर में हुआ भव्य श्री हनुमान चालीसा पाठ

- Advertisement -spot_img

पटियाला, 27 मई

शिवसेना हिंदुस्तान की धार्मिक शाखा श्री राम हनुमान सेवा दल द्वारा उत्तर भारत के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल श्री काली माता मंदिर, पटियाला में सनातन हिंदू धर्म के प्रचार-प्रसार हेतु श्री हनुमान चालीसा पाठ का भव्य आयोजन किया गया।

इस अवसर पर श्री राम हनुमान सेवा दल की व्यास पीठ से प्रसिद्ध भजन गायक महंत राकेश ने कहा कि भारतीय अध्यात्म और भक्ति परंपरा में “राम से बड़ा राम का नाम” का अत्यंत गहरा आध्यात्मिक महत्व है। इसका अर्थ यह है कि भगवान श्रीराम के साकार स्वरूप से भी अधिक शक्तिशाली और कल्याणकारी उनका पवित्र नाम है।

उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम त्रेतायुग में मानव रूप में अवतरित हुए थे, जबकि “राम” नाम निराकार, अजन्मा और सर्वव्यापी है। यही कारण है कि राम नाम की महिमा अनंत और सर्वकल्याणकारी मानी गई है।

महंत राकेश ने बताया कि लंका पहुंचने के लिए भगवान श्रीराम को समुद्र पर पत्थरों का पुल बनाना पड़ा, लेकिन उनके नाम का स्मरण करके असंख्य भक्त जन्म-मरण रूपी संसार सागर को पार कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि स्वयं भगवान राम ने अहिल्या और शबरी जैसे भक्तों का उद्धार किया, जबकि राम नाम ने करोड़ों लोगों का कल्याण किया है।

गोस्वामी तुलसीदास जी का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि तुलसीदास जी के अनुसार स्वयं भगवान श्रीराम के पास भी उन सभी लोगों की सूची नहीं है, जिन्हें उनके नाम ने तार दिया। उन्होंने यह भी बताया कि जब महर्षि वाल्मीकि ने 100 करोड़ श्लोकों की रामायण की रचना की, तब भगवान शिव ने संपूर्ण रामायण के सार के रूप में केवल “रा” और “म” इन दो अक्षरों को ही अपने पास रखा।

इस धार्मिक आयोजन में श्री राम हनुमान सेवा दल के संस्थापक पवन कुमार गुप्ता , पंजाब प्रदेश चेयरमैन हेमराज गोयल, पंजाब प्रधान सनातन धर्म प्रचारक एवं ज्योतिष आचार्य बद्री प्रसाद शास्त्री, प्रदेश महासचिव डॉ. श्रीचंद शर्मा , महिला इकाई की पंजाब अध्यक्ष सुमन गुप्ता, प्रदेश महासचिव महिला इकाई रीता गोयल, महिला शाखा पटियाला की जिला प्रमुख वीरता शर्मा, जिला उपाध्यक्ष सुनीता रानी, रौनी, रमेश कंबोज तथा श्री राम हनुमान सेवा दल के सदस्य पप्पू, गुड्डू, खिलावन, राम प्रसाद, राजकुमार बिट्टू सहित सभी सदस्य एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -spot_img
Related News
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here