पटियाला (22 अप्रैल)
शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल ने पंजाब के छह लोकसभा सीटों के लिए अपने प्रत्याशियों की घोषणा की है।

बठिंडा से हरसिमरत कौर बादल को पार्टी ने अपना प्रत्याशी बनाया है।

वहीं जालंधर से कांग्रेस को अलविदा कह कर अकाली दल में शामिल हुए महिंदर केपी,

फिरोजपुर से नरदेव बब्बी मान,

लुधियाना से रंजीत सिंह ढिल्लों ,

होशियारपुर से सोहन सिंह ठंडल और

चंडीगढ़ से हरदीप सिहं बटरेला को पार्टी ने टिकट प्रदान की है।