
बड़ी खबर..39वें मैच में Marcus Stoinis के अविजित 124 रनों के चलते LSG ने सीएसके को छह विकेट से पारजित कर दिया। इस मैच में पहले Rituraj Gaikwad ने अविजित शतक लगाया। LSG की इस जीत के साथ 10 अंक हो गए हैं। और वह अंक तालिका में चौथे स्थान पर पहुंच गया है। LSG ने सीएसके को उसके घर में हराया है। इतना ही नहीं LSG का यह सबसे बड़ा रन चेज है। वहीं सीएसके के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने बतौर ओपनर 2000 रन पूरे करने में सफलता हासिल की। उन्होंने बतौर कप्तान शतक लगाया। वह अपनी टीम के लिए पहला शतक लगाने वाले कप्तान भी बन गए। साथ ही तेजतर्रार शिवम दुबे ने आईपीएल कैरियर के 1000 रन पूरा करने वाले 13वें बल्लेबाज बन गए हैं।
