Homeहिंदीराष्ट्रीय /अंतर्राष्ट्रीय (एनआरआई) समाचारजंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद छात्रों के समर्थन में उतरी AAP, केजरीवाल ने...

जंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद छात्रों के समर्थन में उतरी AAP, केजरीवाल ने जारी की हेल्पलाइन

- Advertisement -spot_img

नई दिल्ली, 21 जुलाई 2026:

आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन के दौरान पुलिस कार्रवाई के बाद छात्रों के समर्थन में आगे आते हुए उन्हें कानूनी और चिकित्सीय सहायता उपलब्ध कराने की घोषणा की है। उन्होंने आरोप लगाया कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन के बावजूद छात्रों पर लाठीचार्ज किया गया और बाद में उनके खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज कर उन्हें परेशान किया जा रहा है।

मंगलवार को पार्टी मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि प्रदर्शन के दौरान छात्रों के साथ हुई कथित पुलिस कार्रवाई बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी उन सभी छात्रों और उनके परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है और किसी भी प्रकार की कानूनी या मेडिकल सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 8588833548 जारी किया गया है।

उन्होंने कहा कि पार्टी की विशेष लीगल और मेडिकल टीम प्रभावित छात्रों की हरसंभव मदद करेगी। यदि आवश्यकता पड़ी तो देश के वरिष्ठ वकीलों की सेवाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।

केजरीवाल ने आरोप लगाया कि सोशल मीडिया पर सामने आए कई वीडियो में पुलिस द्वारा प्रदर्शनकारी छात्रों पर बल प्रयोग करते हुए देखा जा सकता है। उन्होंने दावा किया कि कई छात्रों और छात्राओं ने पुलिस से गुहार लगाई, लेकिन इसके बावजूद उनके साथ सख्ती की गई। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कई स्थानों पर बिना किसी उकसावे के लाठीचार्ज और आंसू गैस का इस्तेमाल किया गया।

उन्होंने कहा कि प्रदर्शन के बाद कई छात्रों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई हैं और कुछ अभिभावकों ने सोशल मीडिया पर अपने बच्चों के लापता होने की चिंता भी जताई है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस द्वारा छात्रों के साथ कठोर व्यवहार किया गया।

अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदर्शन में शामिल छात्रों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी देना लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है। उन्होंने कहा कि देश के नागरिकों को अपनी बात शांतिपूर्ण तरीके से रखने का अधिकार है और छात्रों को डराने-धमकाने की कोशिश उचित नहीं है।

उन्होंने छात्रों और अभिभावकों से अपील की कि यदि किसी छात्र के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है, गिरफ्तारी हुई है, कोई छात्र लापता है या किसी भी प्रकार की कानूनी अथवा चिकित्सीय सहायता की आवश्यकता है, तो वे हेल्पलाइन नंबर 8588833548 पर संपर्क करें या संदेश भेजें। उन्होंने कहा कि संदेश प्राप्त होते ही पार्टी की टीम तुरंत सहायता के लिए संपर्क करेगी।

केजरीवाल ने बताया कि वह स्वयं किसी कार्यक्रम के सिलसिले में पंजाब में थे, लेकिन उनके दोनों बच्चे प्रदर्शन में शामिल होकर अन्य युवाओं के साथ मौजूद थे। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता भी प्रदर्शन में छात्रों के साथ खड़े थे।

watch…..University Withdraws Appeal, Paving Way for High Court Relief to Contract Teachers

उन्होंने कहा कि प्रदर्शन कर रहे छात्र केवल परीक्षा पेपर लीक जैसी समस्याओं का समाधान चाहते हैं और उनकी मांगों को गंभीरता से सुना जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि युवाओं की आवाज को दबाने के बजाय उनकी समस्याओं का समाधान करना सरकार की जिम्मेदारी है।

एक प्रश्न के उत्तर में केजरीवाल ने सोशल मीडिया पर वायरल कुछ वीडियो का उल्लेख करते हुए पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए और निष्पक्ष जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि छात्रों पर लगाए जा रहे आरोपों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और निर्दोष छात्रों को परेशान नहीं किया जाना चाहिए।

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -spot_img
Related News
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here