Homeहिंदीपंजाबनकली उत्पादों पर रोक और सुरक्षित खेती के लिए एसीएफआई की नई...

नकली उत्पादों पर रोक और सुरक्षित खेती के लिए एसीएफआई की नई पहल

- Advertisement -spot_img

पटियाला, 29 जुलाई

टिकाऊ, सुरक्षित और वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देने तथा एग्रोकेमिकल उद्योग एवं उसके डीलर नेटवर्क के बीच सहयोग को मजबूत बनाने के उद्देश्य से एग्रोकेमिकल उद्योग की अग्रणी संस्था एग्रो केमिकल फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसीएफआई) ने बुधवार को पटियाला में कृषि विशेषज्ञों, डीलरों और वितरकों के लिए एक जागरूकता एवं संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया।

कृषि विशेषज्ञों ने फसल सुरक्षा उत्पादों के जिम्मेदार उपयोग, किसानों में जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता, उद्योग और वितरकों की संयुक्त निगरानी पहलों तथा बदलते नियामक मानकों के अनुरूप सुरक्षित कृषि पद्धतियों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने भारतीय कृषि और किसानों के हित में एग्रोकेमिकल्स के सुरक्षित, वैज्ञानिक और जिम्मेदार उपयोग को बढ़ावा देने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प भी दोहराया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कृषि विभाग, पटियाला के मुख्य कृषि अधिकारी डॉ. दारा सिंह ने कहा कि सरकार टिकाऊ कृषि को बढ़ावा देने के लिए फसल सुरक्षा उत्पादों के सुरक्षित और विवेकपूर्ण उपयोग संबंधी जागरूकता बढ़ाने की दिशा में उद्योग के प्रयासों का स्वागत करती है।

watch…..₹1,116-Crore Vardhman–Aichi Venture to Create 500+ Jobs, Boost Punjab Manufacturing

उन्होंने कहा कि डीलरों और वितरकों का क्षमता निर्माण (कैपेसिटी बिल्डिंग) अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि किसान तकनीकी सलाह के लिए सबसे पहले उन्हीं से संपर्क करते हैं। उन्होंने कहा कि जिम्मेदार परामर्श, नकली उत्पादों की रोकथाम और नियामक दिशा-निर्देशों के पालन को सुनिश्चित करने जैसी पहलें न केवल बेहतर कृषि परिणाम देने में सहायक हैं, बल्कि मानव स्वास्थ्य और पर्यावरण की सुरक्षा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

एसीएफआई के महानिदेशक कल्याण गोस्वामी ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य जिम्मेदार परामर्श प्रणाली के माध्यम से किसानों का विश्वास मजबूत करना, कीटनाशकों के उपयोग से जुड़ी भ्रांतियों और गलत जानकारियों को दूर करना, उद्योग एवं वितरण नेटवर्क के बीच समन्वय बढ़ाना तथा जमीनी स्तर पर किसानों की शिक्षा और जागरूकता को सुदृढ़ करना था।

उन्होंने कहा कि दीर्घकालिक कृषि स्थिरता सुनिश्चित करने, सुरक्षित उपयोग संबंधी जागरूकता बढ़ाने और उभरते नियामक ढांचे के प्रभावी अनुपालन के लिए उद्योग, वितरकों और किसानों के बीच मजबूत साझेदारी समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है।

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -spot_img
Related News
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here