पटियाला, 18 सितंबर:
पंजाब सरकार द्वारा भगवान श्री राम के शाश्वत संदेश और आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित प्रसिद्ध नाटक ‘हमारे राम’ का पटियाला में शुक्रवार को भव्य मंचन किया गया। नाटक की अनूठी प्रस्तुति और दमदार अभिनय ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रसिद्ध अभिनेता आशुतोष राणा ने मुख्य भूमिका में शानदार अभिनय किया।
पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने राजीव गांधी नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ लॉ में बड़ी संख्या में मौजूद दर्शकों के साथ नाटक का आनंद लिया। इस अवसर पर डिप्टी कमिश्नर डॉ. हिमांशु अग्रवाल, ओएसडी शहरी विकास मुकिलन आर, एडीसी दमनजीत सिंह मान, कर्नल जे.वी., जसबीर सिंह गांधी, पद्मश्री प्राण सभरवाल और एम.एम. जग्गी सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि ‘हमारे राम’ पंजाब सरकार द्वारा राज्यभर में आयोजित किए जा रहे 41 नि:शुल्क थिएटर शो की राज्य स्तरीय सांस्कृतिक मुहिम का हिस्सा है। इस पहल का उद्देश्य समाज के हर वर्ग तक भगवान श्री राम के जीवन, आदर्शों और शिक्षाओं को पहुंचाना है।
डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार थिएटर जैसे प्रभावशाली माध्यम के जरिए सत्य, धर्म, दया और एकता का संदेश लोगों तक पहुंचाने के साथ-साथ सनातन धर्म की मूल्यवान परंपराओं को मजबूत करने के लिए प्रयास कर रही है।
उन्होंने कहा कि पंजाब की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पारंपरिक मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए सरकार की ओर से किए जा रहे प्रयासों के तहत यह नाटक भगवान श्री राम के शाश्वत उपदेशों और आदर्शों को बेहद प्रभावी एवं खूबसूरत तरीके से प्रस्तुत करता है। उन्होंने बताया कि 19 सितंबर को भी दो और शो आयोजित किए जाएंगे।
watch……ਤਿਉਹਾਰੀ ਸੀਜ਼ਨ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਮਾਨ ਸਰਕਾਰ ਦਾ ਵੱਡਾ ਫੈਸਲਾ, ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਨੂੰ ਮਿਲੇਗਾ 8% DA
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि इस नाटक का प्रमुख आकर्षण अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध अभिनेता आशुतोष राणा हैं। उनकी दमदार अदाकारी ने नाटक को दर्शकों के बीच और अधिक लोकप्रिय बनाया है। सेहत मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने आगे कहा कि सरकार ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से सनातन धर्म की शिक्षाओं को लोगों के करीब लाने और युवा पीढ़ी को इन शाश्वत मूल्यों को अपनाने के लिए प्रेरित करने के लिए प्रयासरत है।उन्होंने कहा, “राज्य सरकार रामायण के ऐतिहासिक महाकाव्य के माध्यम से सनातन धर्म के शाश्वत संदेश को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।”
नाटक में आशुतोष राणा (Ashutosh Rana) ने रावण, राहुल आर भूचर (Rahull R Bhuchar) ने भगवान श्री राम, अमृता परिहार (Amrita Parihar) ने माता सीता, दानिश अख्तर (Danish Akhtar) ने श्री हनुमान, तरुण खन्ना (Tarun Khanna) ने भगवान शिव और करण शर्मा (Karan Sharma) ने सूर्य देव की भूमिका निभाई है। जबकि सोनू निगम और कैलाश खेर की आवाज में गाए भजन बेहद मनोरम और कर्णप्रिय हैं।





