Onnline TV

खेल हिंदी

महिला T-20 टीम की बांग्लादेश पर 44 रनों से जीत

-भारत की बांग्लादेश पर 1-0 से बढ़त

पटियाला (29 अप्रैल)

भारतीय महिला T-20 टीम ने बांग्लादेश में मेजबान टीम को पहले टी-20 मुकाबले में 44 रनों से करारी हार दी। भारतीय टीम ने पहले खेलते हुे निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 145 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश टीम आठ विकेट के नुकसान पर 101 रन ही बना सकी। भारतीय टीम ने इस जीत के साथ 1-0 से बांग्लादेश पर बढ़त बना ली है।

भारतीय की ओपनर स्मृति मंधाना नौ गेंदों पर नौ रन बना कर पैवेलियन लौट गई। जबकि शैफाली वर्मा ने 22 गेंदों पर 31, वस्तिका भाटिया ने 29 गेंदों पर 36, कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 22 गेंदों पर 30, ऋचा घोष ने 17 गेंदों पर 23. सजीवन संजना ने 11 गेंदों पर 11, पूजा वस्त्रकर ने आछ गेंदों पर चार रन बनाए। जबकि श्रीयंका पाटिल एक रन बना कर अविजित रही। बांग्लादेश की ओऱ से राविया खान ने 23 रन देकर सबसे अधिक तीन विकेट चटकाए। वहीं मारुला अख्तर ने 13 रन देकर दो, फरिहा तृष्णा ने 23 और फाहिमा खातून ने 31 रन देकर एक-एक विकेट हासिल किया।

बांग्लादेश की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही। ओपनर दिलारा अख्तर तीन गेंदों पर चार और दूसरी ओपनर 18 गेदों पर 13 रन बना कर पैवेलियन लौट गई। सोभाना मोस्त्रे आठ गेंदों पर छह, फहिमा खातून तीन गेदों पर एक रन ही बना सकी। टीम की कप्तान निगार सुलताना ने टीम को संभालने की कोशिश करते हुए 48 गेदों पर शानदार 51 रन बनाए। परंतु दूसरे छोर से साथ न मिलने के कारण यह पारी बेकार हो गई। शोरना अख्तर 18 गेदों पर 11, राबिया खान छह गेंदों पर दो, नाहिदा अख्तर 11 में नौ रन ही बना सकी। सुल्ताना खातून बिना कोई रन बनाए और मारुफा अख्तर एक रन बना कर अविजित रही। भारत की रेणुका सिंह ने 18 रन देकर तीन खिलाड़ियों को पैवेलियन की राह दिखाई। जबकि पूजा वस्क्षकर ने 25 रन देकर दो, श्रेयंका पाटिल ने 24, दीप्ति शर्मा ने 15 और राधा यादव ने 19 देकर एक-एक विकेट हासिल किया। बांग्लादेश के सात खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाए।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *