Homeहिंदीपंजाबी फिल्म "मियां बीबी राजी, कि करनगे भाजी" का मुहूर्त

पंजाबी फिल्म “मियां बीबी राजी, कि करनगे भाजी” का मुहूर्त

- Advertisement -spot_img

– लीड रोल युवराज हंस, शहनाज सहर

मुंबई, 29 अप्रैल (अमर नाथ प्रसाद)

पॉलीवुड फिल्मों का क्रेज दिन प्रतिदिन सिर चढ़ कोर बोलने लग गया है। पंजाबी फिल्में हिंदी में भी डब हो कर सिल्वर स्क्रीन पर धूम मचा रही है। इसी कड़ी के तहत हैरी मेहता निर्देशित, युवराज हंस और शहननज सहर अभिनीत पंजाबी फिल्म मियां बीबी राजी, कि करनगे भाजी का मुहूर्त मुंबई के फ्यूचर स्टूडियो में संपन्नन हुआ। फिल्म के बाबत फिल्म के निर्माता, निदेशक, अभिनेता, अभिनेत्री ने अपनी-अपनी भावनाएं व्यक्त की।

फिल्म के निदेशक हैरी मेहता ने बताया कि जैसा कि नाम से ही पता चल रहा है कि यह फिल्म पूरी तरह से कॉमेडी पर आधारित है। हमारा मानना है कि इस टेंशन भरी जिंदगी में एक फिल्म ही जो सही ढंग से मनोरंजन प्रदान कर सकती है। इसलिए हम कॉमेडी के सब्जेक्ट पर फिल्म का निर्माण कर रहे हैं। इस फिल्म में मनोरंजन का पूरा ध्यान रखा गया है। प्रत्येक सीन को बेहतर बनाने के लिए पूरी कोशिश जारी है। फिलहाल गाने की शूटिंग चल रही है।

फिल्म के प्रोड्यूसर अनिल मेहता ने कहा कि दर्शकों को स्वस्थ मनोरंजन करने के लिए खास तौर पर ध्यान दिया गया है। फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई है, पूरी टीम समय पर फिल्म को कंप्लीट करने के लिए व्यवस्थित तरीके से अपने काम को अंजाम दे रही है। यह खुशी की बात है कि हंसराज हंस के बेटे युवराज हंस इस फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। वह अपने पिता की तरह ही एक प्रतिभाशाली गायक औऱ कलाकार हैं।

सुपरहिट पंजाबी फिल्म यार अनमुल्ले से कैरियर शुरु करने वाले पिल्म अभिनेता युवराज हंस ने कहा कि इस फिल्म में काम करने के दौरान उन्हें बहुत कुछ सीखने और समझने का मौका मिल रहा है। टीम के तमाम लोग काफी सहयोग कर रहे हैं। इस फिल्म में मेरी भूमिका भी कुछ इस तरह की है कि उसे निभाने में मुझे काफी मजा आ रहा है। निश्चित तौर पर दर्शक इस फिल्म को काफी पसंद करेंगे।

अभिनेत्री शहनाज ने बताया कि उनके लिए आप खुशी की बात है कि इस फिल्म में युवराज हंस के साथ काम कर रहे हैं। फिर मैं उनकी भूमिका भी काफी रोचक है। फिल्म में पंजाब की संस्कृति और पंजाबी मानसिकता खुलकर के नजर आएगी। शीघ्र ही पंजाब की मनोरम लोकेशन पर फिल्म का फिल्मांकन किया जाएगा।

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -spot_img
Related News
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here