Onnline TV

हिंदी पंजाब

पटियाला के लोगों को जाना पड़ता है उपचार के लिए हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली: एनके शर्मा

सांसद बनने के बाद अकाली दल पटियाला लोकसभा हलके की करवाएगा हेल्थ मैपिंग
पूर्व सांसद व स्वास्थ्य मंत्री बताएं पटियाला के लोगों को क्या स्वास्थ्य सुविधाएं दी
पटियाला
(दो मई)

पटियाला लोकसभा हलके से शिरोमणि अकाली दल प्रत्याशी एनके शर्मा ने आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी एवं पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह को स्वास्थ्य सेवाओं के मुद्दे पर घेरते हुए कहा है कि पटियाला में स्वास्थ्य सेवाओं के अभाव में आज भी लोगों को हरियाणा, चंडीगढ़ व दिल्ली के अस्पतालों में इलाज के लिए जाना पड़ता है।
एन.के.शर्मा आज शुतराणा हलका इंचार्ज बाबू कबीरदास के नेतृत्व में गांव गुल्लाड़, शेरगढ़, बहर साहब, मतौली, शुतराणा, बादशाहपुर, मरोड़ी, असमानपुर, पातड़ां में जनसभाओं को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम के दौरान चौधरी बलवान सिंह, मदनराम व लीला राम सहित भारी संख्या में कांग्रेस नेताओं ने कांग्रेस पार्टी छोडक़र शिरोमणि अकाली दल में शामिल होने का ऐलान किया। पार्टी प्रत्याशी शर्मा तथा कबीर दास ने सभी को सिरोपाओ देकर स्वागत किया।

link….ਅਕਾਲੀ ਸਰਕਾਰ ਬਣਨ ’ਤੇ ਘੜਾਮ ਵਿਖੇ ਪ੍ਰਭੂ ਸ੍ਰੀ ਰਾਮ ਤੇ ਮਾਤਾ ਕੌਸ਼ਲਿਆ ਦੀ ਇਤਿਹਾਸਕ ਯਾਦਗਾਰ ਬਣਾਉਣ ਦਾ ਐਲਾਨ
शर्मा ने कहा कि इस हलके के ग्रामीणों की सबसे बड़ी समस्या स्वास्थ्य सुविधाओं की है। उन्होंने कहा कि यहां से चार बार कांग्रेस की सांसद रही परनीत कौर भाजपा की टिकट पर चुनाव मैदान में है और एक बार आम आदमी पार्टी के सांसद रहे धर्मवीर गांधी कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। करीब एक साल से पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री का जिम्मा संभाल रहे बलबीर सिंह आप की तरफ से चुनाव लड़ रहे हैं। लेकिन किसी ने भी यहां के लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने की तरफ ध्यान नहीं दिया।
शर्मा ने जनसभाओं के दौरान उपस्थित लोगों से आहवान किया कि वह एक बार ग्रामीण व्यक्ति को चुनाव जीताकर लोकसभा में भेजे, वह पूरे लोकसभा हलके की हेल्थ मैपिंग करवाकर सभी नौ हलकों में स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवाएंगे। उनके सांसद रहते हुए किसी को भी इलाज के लिए पटियाला से बाहर नहीं जाने दिया जाएगा।

link….अकाली दल के सात प्रत्याशियों की घोषणा
इस अवसर पर हलका इंचार्ज कबीर दास के अलावा महिंदर सिंह लालवा, जगमीत सिंह हरयाओ, जोगिंदर सिंह बावा, गुरमीत सिंह गलोली, जसकरण सरपंच, दलजीत सिंह गलोली, गुरनाम सिंह वड़ैच, लखविंदर सिंह बिट्टू, मनजीत शेरगढ़ समेत कई गणमान्य मौजूद थे।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *