
नई दिल्ली, 10 मई
अक्षय तृतीय, भगवान परशुराम जी जयंती के पावन अवसर दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट ने 21 दिन के लिए अंतरिम जमानत पर रिहा कर दिया। तिहाड़ जेल से शाम को अरविंद केजरीवाल को रिहा किया गया। उनकी रिहाई की बात सामने आते ही आम आदमी पार्टी की सभी रैलियां सभी समागमों को रद्द कर दिया गया। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी अपनी सभी रैलियों को रद्द कर दिल्ली पहुंच गए। देश भर के सभी प्रमुख नेताओं ने अरविंद केजरीवाल की सुप्रीम कोर्ट की ओर से रिहाई पर बधाई दी।
केजरीवाल ने रिहा होने के बाद अपने संबोधन में कहा कि शनिवार को सबसे पहले वह 11 बजे श्री हनुमान जी के मंदिर में जाकर मस्तक निवा कर प्रभु का आशीर्वाद लेंगे। उन्होंने दिल्ली की जनता से कहा कि वह भी वहां पहुंचे और भगवान का आशीर्वाद साथ में ले। इसके बाद दोपहर एक बजे प्रेस से मुखातिब होंगे। यहां पर ही अगली रणनीति की घोषणा की जाएगी।




