Homeहिंदीसीबीएसई 12वीं कक्षा परिणाम में श्रीगुरु हरिकृष्ण पब्लिक स्कूल का शानदार प्रदर्शन

सीबीएसई 12वीं कक्षा परिणाम में श्रीगुरु हरिकृष्ण पब्लिक स्कूल का शानदार प्रदर्शन

- Advertisement -spot_img

पटियाला (13 मई)

सीबीएसई के12वीं कक्षा के नतीजों में श्रीगुरु हरिकृष्ण पब्लिक स्कूल शांति नगर के छात्रों ने इस बार भी शानदार प्रदर्शन किया। 12वीं कक्षा के हर कोर्स में छात्रों ने शानदार अंक हासिल किए । स्कूल की छात्रा एकमनूर कौर ने 97 प्रतिशत, सिमरनप्रीत कौर ने 94.6 प्रतिशत, अंकिता ने 91.2 प्रतिशत, दिपनजोत कौर ने 91.4 प्रतिशत अंक हासिल किए। 12वीं की आर्ट विषय में मनप्रीत कौर ने 91.4 प्रतिशत, आस्था शर्मा ने 91.2 प्रतिशत जबकि मनोज सिंह ने 90.6 प्रतिशत व रिया ने 89 प्रतिशत अंक हासिल किए। मेडिकल/नानमेडिकल में सिमरनजीत कौर ने 90.8 प्रतिशत जबकि कामर्स में अवनीत कौर ने 88.6 प्रतिशत अंक अर्जित कर सफलता पाई।
विषयों में उच्च स्कोर प्राप्त करने वाले छात्र :- आईटी में मनप्रीत कौर एवं एकमनूर ने 100 में से 100 अंक हासिल किये। केमिस्ट्री में आस्था ने 100 में से 95 मनजोत सिंह ने 100 में से 95 अंक हासिल किए जबकि राजनीतिक विज्ञान में एकमनूर ने 100 में से 99 अंक हासिल किए। इसके अलावा इतिहास विषय में सिमरनप्रीत कौर ने 100 में से 97, बायोलॉजी में मनप्रीत कौर ने 100 में से 95, अंग्रेजी विषय में मनप्रीत कौर ने 100 में से 95 जबकि अकाउंट में अवनीत कौर ने 100 में से 95 अंक हासिल किए।
आज 12वीं कक्षा के घोषित हुए परिणामों पर स्कूल प्रिंसीपल डा. कंवलजीत कौर ने हर्ष जताते हुए छात्रों की उपलब्धि पर गर्व जताया एवं कहा कि स्कूल टीचरों एवं छात्रों की मेहनत व लगन रंग लाई है  उन्होंने सभी छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने साथ ही कहा कि श्रीगुरु हरिकृष्ण पब्लिक स्कूल के 12वीं कक्षा के शानदार नतीजे स्कूल के बेहतर प्रबंधन, लगन एवं मेहनत  का ही परिणाम है स्कूल द्वारा बच्चों को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्वक शिक्षा प्रदान की जाती है ताकि वे अपने करियर में अधिक सफलता से आगे बढ़ सकें। समूचा स्कूल प्रबंधन उनके  बेहतर भविष्य की कामना करता है।

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -spot_img
Related News
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here