Homeहिंदीमिड डे मील, आशा वर्करों को चुनावी डयूटी पर मिलेगा 200 रुपए...

मिड डे मील, आशा वर्करों को चुनावी डयूटी पर मिलेगा 200 रुपए प्रति दिन मानदेय : सिबिन सी

- Advertisement -spot_img

चंडीगढ़, 15 मईः

लोक सभा मतदान-2024 के लिए चुनाव ड्यूटी करने वाली पंजाब की मिड डे मील और आशा वर्करों को 200 रुपए प्रति दिन के हिसाब के साथ मानदेय/मान भत्ता दिया जायेगा। 

इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी ने बताया कि पोलिंग पार्टियों के लिए खाना तैयार करने के लिए मिड डे मील वर्करों की ड्यूटी लगाई जानी है। इसके इलावा 1 जून वोटों वाले दिन गर्म मौसम को ध्यान में रखते हुये आशा वर्करों को भी पोलिंग बूथों पर तैनात किया जायेगा जिससे किसी पोलिंग स्टाफ या बूथ पर आए वोटर की सेहत अस्वस्थ होने पर उनकी तुरंत सहायता की जा सके।

Link… General Election 2024

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि आशा वर्करों को भी मिड डे मील वर्करों की तर्ज़ पर 200 रुपए प्रति दिन के हिसाब के साथ मानदेय दिया जायेगा। उन्होंने बताया कि मिड डे मील और आशा वर्करों को मानदेय देने के लिए पंजाब के सभी ज़िला निर्वाचन अधिकारियों-कम-डिप्टी कमिशनरों को पत्र जारी किया जा चुका है। 

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -spot_img
Related News
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here