
पटियाला, 16 मई (शाही)
अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल में बेहद पॉपुलर भारतीय पुरुष फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री ने संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। 39-वर्षीय सुनील ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते कहा कि वह अगले माह कुवैत में 6 जून को खेले जाने वाले अंतर्राष्ट्रीय मैच में आखिरी बार खेलते दिखाई देंगे।
साल 2005 में इंटरनैशनल डेब्यू करने वाले छेत्री ने भारत के लिए 150 मैचों में कुल 94 गोल किए हैं। जो एक रिकार्ड है। वह ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन (एआईएफएफ) प्लेयर ऑफ द इयर अवॉर्ड रिकॉर्ड 7 बार जीत चुके हैं। सबसे खास बात यहै कि वह तीन अलग-अलग महाद्वीपों में खेलने वाले पहले भारतीय फुटबॉलर भी हैं।
LINK…ICC Women’s T20 World Cup 2024 Fixture Schedule announced
सुनील छेत्री के संन्यास की घोषणा पर बीसीसीआई ने कहा है, “आप भारतीय फुटबॉल और भारतीय खेलों के लिए अद्भुत आइकन रहे हैं।” सुनील छेत्री करियर असाधारण रहा है।
सुनील छेत्री ने कहा है कि जब उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास लेने की बात अपने परिवार को बताई, तब उनकी मां और पत्नी की आंखों में आंसू आ गए थे। छेत्री ने कहा, “मेरे पिता खुश व चिंतामुक्त थे लेकिन मेरी मां व पत्नी यह नहीं बता पाईं कि वे क्यों रोईं।”
LINK….India announce squad for Men’s T20 World Cup 2024