
-जंग-ए-आजादी स्मारक मामले में अजीत एडिटर-इन-चीफ बरजिंदर सिंह हमदर्द और 26 आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज
जालंधर (24 मई)
जालंधर विजिलेंस डीएसपी जतिंदर जीत सिंह अपनी टीम के साथ अजीत के एडिटर-इन-चीफ बरजिंदर सिंह हमदर्द के दफ्तर पहुंची और वरिष्ठ पत्रकार को पूछताछ के लिए 7 दिनों के भीतर तलब करने का नोटिस चिपकाया।
भारतीय चुनाव आयोग (ईसीआई) द्वारा जंग-ए-आजादी मेमोरियल मामले में एजेंसी से रिपोर्ट मांगे जाने के बाद से पंजाब विजिलेंस ब्यूरो एक्शन मोड में आ गया है। 315 करोड़ रुपये के जंग-ए-आजादी के निर्माण में धन के दुरुपयोग के कथित मामले में पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने बुधवार को अजीत ग्रुप ऑफ पब्लिकेशन के प्रबंध संपादक बरजिंदर सिंह हमदर्द सहित 26 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया। जालंधर के पास करतारपुर में जंग-ए-आजादी मेमोरियल स्मारक परियोजना मामले के सिलसिले में लुधियाना स्थित बिल्डर दीपक सिंगल और पीडब्ल्यूडी के 14 अधिकारियों सहित 15 लोगों को गिरफ्तार किया है। पंजाब विजिलेंस ब्यूरो के अधिकारी बरजिंदर सिंह हमदर्द के दफ्तर पहुंचे और नोटिस चिपकाकर 7 दिन के अंदर एजेंसी के सामने पेश होने को कहा है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, चिपकाए गए नोटिस में लिखा है कि जंग-ए-आजादी स्मारक, करतारपुर के निर्माण में अनियमितताओं के संबंध में तकनीकी टीमों की रिपोर्ट के आधार पर एफआईआर दर्ज की गई है। मान जा रहा है कि हमदर्द और अन्य लोगों के खिलाफ टैक्स गबन के सबूत मिले हैं।
link...Vigilance Bureau registers case against 26 persons for committing fraud in funds related to construction of Jang-e-Azadi Memorial, 15 accused arrested
नोटिस में विजिलेंस ने लिखा कि पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट के आदेश के मुताबिक, अजीत के एमडी को पूछताछ के लिए विजिलेंस कार्यालय, जालंधर में पेश होना होगा। आरोपियों से पूछताछ के बाद कार्रवाई आगे बढ़ाई जा सकेगी।
जंग-ए-आज़ादी मेमोरियल मामला क्या है?
एफआईआर के अनुसार, यह पाया गया कि करतारपुर में जंग-ए-आजादी स्मारक के निर्माण के लिए पंजाब सरकार द्वारा जारी धन का दुरुपयोग किया गया है, जिससे राज्य के खजाने को करोड़ों रुपये का भारी नुकसान हुआ है। विजिलेंस ब्यूरो, जालंधर रेंज ने मामला दर्ज कर एफआईआर नं. 9 दिनांक 22.05.2024 को आईपीसी की धारा 420, 406, 409, 465, 467, 468, 471, 120-बी और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 13(1)ए के साथ पठित 13(2) के तहत। मामले में 15 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं।




