Onnline TV

हिंदी पंजाब

पंजाब में आप को मिली मजबूती, विपक्षी पार्टियों के आधा दर्जन से ज्यादा बड़े नेता पार्टी में शामिल 

-अमृतसर से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रंजन अग्रवाल आप में शामिल

-गुरदासपुर में कांग्रेस, अकाली दल और भाजपा तीनों पार्टियों के कई नेता अपने समर्थकों के साथ आप में शामिल हुए

-दोआबा में रिटायर्ड डीटीसी परमजीत सिंह आप में शामिल हुए 

अमृतसर/चंडीगढ़, 25 मई

पंजाब के कई लोकसभा क्षेत्रों में शनिवार को आम आदमी पार्टी को बड़ी मजबूती है। अमृतसर समेत कई जगहों पर विपक्षी पार्टियों के करीब आधा दर्जन बड़े नेता आप में शामिल हुए। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सभी नेताओं को पार्टी में शामिल करवाया और उनका पार्टी में स्वागत किया। 

अमृतसर में आम आदमी पार्टी को बहुत बड़ी मजबूती मिली। वहीं कांग्रेस पार्टी को तगड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रंजन अग्रवाल मुख्यमंत्री भगवंत मान की मौजूदगी में आप में शामिल हो गए। इस मौके पर आप उम्मीदवार कुलदीप सिंह धालीवाल और विधायक जीवन जोत कौर भी मौजूद रहें।

LINK….लुधियाना मेरी कर्मभूमि, इस शहर को सुंदर और पंजाब का मैनचेस्टर बनाउंगा : भगवंत मान

रंजन अग्रवाल 1990 से अमृतसर की राजनीति में सक्रिय हैं। वह अमृतसर के कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष और महासचिव रह चुके हैं। वह अमृतसर नगर निगम में कई बार पार्षद रहें। 2006 से 2010 तक वह अमृतसर नगर निगम में विपक्ष के नेता रहें। इसके अलावा अमृतसर नगर निगम में वह और भी कई महत्वपूर्ण पदों पर काम कर चुके हैं।

गुरदासपुर में भी आम आदमी पार्टी मजबूत हुई है। यहां कांग्रेस अकाली दल और भाजपा तीनों पार्टियों के कई नेता अपने समर्थकों के साथ आप में शामिल हुए। कांग्रेस पार्षद गौरव वढेरा, भाजपा जिला युवा अध्यक्ष बख्शीश सिंह और अकाली दल के वरिष्ठ नेता एवं डेरा बाबा नानक से पूर्व हलका प्रभारी परविंदर सिंह घानिया आप में शामिल हुए।

दोआबा में भी आम आदमी पार्टी मजबूत हुई। यहां रिटायर्ड डीटीसी परमजीत सिंह आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। बता दें कि परमजीत सिंह इस वर्ष के मार्च माह में रिटायर्ड हुए हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान और अमृतसर से आप उम्मीदवार कुलदीप सिंह धालीवाल की मौजूदगी में परमजीत सिंह आप में शामिल हुए।

LINk….CM Bhagwant Mann campaigns for candidate Pawan Kumar Tinu in Jalandhar, huge turnout testifies Tinu’s big win

इस मौके पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने बयान में कहा कि हमारी सरकार के दो साल काम से संतुष्ट होकर पंजाब के लोग खुद हमारे लिए प्रचार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमने पंजाब के हर क्षेत्र और हर हर वर्ग के लिए काम किया है। हमने आम परिवारों के बिजली मुफ्त किए और किसानों को दिन में खेती के लिए पर्याप्त बिजली मुहैया कराई एवं 59 प्रतिशत खेतों तक नहरी पानी पहुंचाया। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनावों की तरह इस चुनाव में भी आम आदमी पार्टी ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *