Homeहिंदीमहंत रविकांत की पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के बार एसोसिएशन संग बैठक

महंत रविकांत की पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के बार एसोसिएशन संग बैठक

- Advertisement -spot_img

चंडीगढ़/ पटियाला, 28 मई

चंडीगढ़ से लोकसभा प्रत्याशी महन्त रवि कान्त मुनि उदासी ने पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के बार एसोसिएशन के हाल में वकीलों के साथ और बार रूम में क्लर्क एसोसिएशन के साथ मीटिंग की। जिसमे बार एसोसिएशन की ज्वाइंट सेक्रेटरी श्री परवीन दहिया और क्लर्क एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री पुष्पिंदर राणा ने अपनी टीम के साथ महन्त रवि कान्त मुनि उदासी जी को फूल बुक्का देकर उनका स्वागत किया।
इस अवसर पर बात करते हुए महन्त रवि कान्त मुनि ने कहा कि हम अपने मुद्दों गौहत्या बन्दी कानून, हिन्दू मन्दिर एक्ट के तहत हिन्दु मन्दिरों को सरकारी नियंत्रण से मुक्ति, 84 के दंगा पीड़ितों की तर्ज पर पंजाब के आतंकवाद पीड़ितों को न्याय, पंजाब के राजा पोरस का सम्मान को लेकर सभी राजनीतिक दलों के पास गये परन्तु किसी ने मुद्दे हल नही किये। जिससे हमने अविभाजित पंजाब के राजा पोरस के पंजाब को लेकर पोरस दा पंजाब राजनीतिक दल का गठन करके पंजाब और हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ से चुनाव में उतरने का निर्णय करके चंडीगढ़ से नामांकन दाखिल किया है। उन्होंने कहा कि आपकी वोट से चुनी जाने वाली सरकार का काम कानून बनाना होता है जोकि पहले की सरकारों ने नही किया। उन्होंने कहा कि मै सांसद बनने पर अपने पहले के मुद्दों के साथ साथ चंडीगढ़ की जनता की बुनियादी जरूरतों रोटी, कपड़ा, मकान, पढ़ाई, दवाई और रोजगार, हाईकोर्ट के वकीलों उनके क्लर्कों और उनके परिजनों की सुरक्षा और आर्थिक संरक्षण के लीये प्रोटेक्शन एन्ड मेंटिनेंस एक्ट का प्रस्ताव संसद में रखूंगा और इनको पूर्ण करवाने के लिये अपनी पूरी ताकत लगा दूंगा। जिसका मै वचन देता हूँ। जिसका सभी ने तालियों के साथ स्वागत किया। अन्त में सभी के धन्यवाद के साथ दोनों सभा पूर्ण हुई। इस अवसर पर महन्त श्री रवि कान्त मुनि के साथ एडवोकेट एल एम गुलाटी, एडवोकेट राहुल पंवर दिल्ली, स्वामी रामेश्वर दास त्यागी जी, स्वामी भगवत दास जी, प्रणव शर्मा कश्मीर, रामपाल चंडीगढ़, देवी दयाल, राधेश्याम चंडीगढ़ उपस्थित थे।

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -spot_img
Related News
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here