
पटियाला, चार जून (शाही)
लोकसभा चुनावों के बाद मतगणना संपन्न हो चुकी है। पंजाब की 13 लोकसभा सीटों पर सात पर कांग्रेस, तीन पर आम आदमी पार्टी, एक पर शिरोमणि अकाली दल औऱ दो सीटों पर आजाद उम्मीदवार विजेता रहे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को कोई भी सीट न मिलने पर निराशा ही हाथ लगी। सभी राजनैतिक दलों को कितना-कितना वोट प्रतिशत मिला।
सबसे अधिक सीट हासिल करने वाली कांग्रेस का वोट फीसद 26.30 फीसद रहा। जबकि तीन सीटों पर जीत हासिल करने वाली आम आदमी पार्टी को 26.03 फीसद मत मिले। एक सीट जीतने वाली शिरोमणि अकाली दल को 13.42 फीसद मत हासिल हुए। वहीं भारतीय जनता पार्टी पहली बार अकेले चुनावी मैदान में उतरी। बावजूद इसके वह 18.56 फीसद मत हासिल करने में कामयाब रही। इस बार आजाद उम्मीदवार 12.51 फीसद मत हासिल करने में सफल रहे। बीएसपी को 2.49 फीसद सीपीआई को 0.16 फीसद, सीपीआईएम को 0.04 फीसद और नोटा को 0.49 फीसद मत का हिस्सा मिला।
LINK…..ਲੋਕ ਸਭਾ ਚੋਣਾਂ-2024 : ਹਲਕਾ ਸੰਗਰੂਰ ਵਿੱਚ ਆਪ ਦੇ ਉਮੀਦਵਾਰ ਗੁਰਮੀਤ ਸਿੰਘ ਮੀਤ ਹੇਅਰ ਜੇਤੂ