Homeहिंदीअब ! बजेगा पंजाब में विधानसभा के चुनावों का बिगुल

अब ! बजेगा पंजाब में विधानसभा के चुनावों का बिगुल

- Advertisement -spot_img

-चार विधायक बने सांसद, सीटें हुई रिक्त

पटियाला, 5 जून (शाही)

पंजाब में 13 लोकसभा सीटों के चुनाव संपन्न हो चुके हैं। इस चुनाव में सत्ताधारी पार्टी आम आदमी पार्टी के तीन, कांग्रेस के सात, शिरोमणि अकाली दल का एक और दो आजाद उम्मीदवारों फतेह हासिल की। लोकसभा के चुनावों के अब राज्य में विधानसभा चुनावों का बिगुल बजना तय हो गया है। क्योंकि इस चुनाव में चार लोकसभा सीटों से चार विधायक, अब सांसद बन गए हैं। इस लिए यहां पर बहुत ही जल्द विधानसभा के चुनाव होना तय माना जा रहा है।

पंजाब में बरनाला से आम आदमी पार्टी के विधायक मंत्री हरमीत मीत हेयर संगरुर से सांसद बन गए हैं। इस सीट से मीत हेयर ने तीन लाख 64 हजार 85 हासिल कर सांसद बनने का गौरव हासिल किया। उन्होंने इस सीट से कांग्रेस के सुखपाल सिंह खैहरा को पराजित किया।

होशियारपुर से आम आदमी पार्टी के विधायक ड़ॉ. राज कुमार चब्वेवाल ने तीन लाख तीन हजार 859 मत हासिल कर जीत हासिल की। उन्होंने कांग्रेस की यामिनी गोमर को पराजित कर सांसद बनने की राह पक्की की।

डेरा बाबा नानक से कांग्रेस के विधायक सुखजिंदर सिंह रंधावा गुरदासपुर से तीन लाख 64 हजार 43 मत हासिल कर सांसद बने। रंधावा ने भाजपा के दिनेश सिंह बब्बू को पराजित किया।

गिद्दरबाहा से कांग्रेस के विधायक अमरिंदर सिंह राज बडिंंग ने लुधियाना सीट से तीन लाख 22 हजार 224 मत हासिल कर जीत हासिल की। उन्होंने भाजपा के रवनीत सिंब बिट्टू को पराजित किया।

Link….Punjab 13 Lok Sabha Complete Detalied Result

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -spot_img
Related News
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here