Homeहिंदीसांसद पद शपथ लेने से पहले ही कंगना रणौत को थप्पड़ रसीद

सांसद पद शपथ लेने से पहले ही कंगना रणौत को थप्पड़ रसीद

- Advertisement -spot_img

-कौन है कुलविंदर कौर? सांसद कंगना रनौत ने लगाया थप्पड़ मारने का आरोप

-कुलविंदर कौर किया संस्पेंड

चंडीगढ़/पटियाला (सात जून)

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत और मंडी से भाजपा की निर्वाचित सांसद के साथ चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर बदसलूकी के मामले ने राजनैतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। मंडी से सांसद कंगना रनौत गुरुवार को दिल्ली जाने के लिए चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर पहुंची, तो यहां सिक्योरिटी चेक के बाद CISF की एक महिला जवान ने उनको थप्पड़ रसीद कर दिया। घटना से हड़कंप मचने के साथ ही CISF की महिला कर्मी को तुरंत हिरासत में ले लिया गया। पूछताछ के बाद कुलविंदर कौर पर एफआईआर दर्ज कर संस्पेंड कर दिया गया है। गौर हो कंगना रणौत कई बार विवादित ब्यानों के चलते सुर्खियों में रही है।

कौन है कुलविंदर कौर….
थप्पड़ मारने की आरोपी CISF कर्मी 35 वर्षीय महिला का नाम कुलविंद कौर है। उनका अब तक समूचा रिकॉर्ड बेदाग रहा है। अब तक वह अपनी सारी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाती आई हैं। उनके पति भी CISF कर्मी है। कुलविंदर मूलत: कपूरथला के सुलतानपुर लोधी की रहने वाली हैं। कुलविंदर कौर के 2 बच्चे हैं। उनके भाई शेर सिंह किसान लीडर हैं और किसान मजदूर संघर्ष कमेटी में संगठन सचिव के पद पर हैं। मौजूदा समय में वह मोहाली रहती ह। बाते दो साल से वह चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर तैनात हैं। कुलविंदर की मौजूदा पोस्टिंग चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट की इंटरनल सिक्योरिटी में थी। कुलविंदर कौर का कहना है कि वह कंगना रणौत के किसान प्रदर्शन में महिलाओं को 100-100 रुपय़े देकर बैठने के ब्यान से आहत थी।

कंगना रनौत ने क्या कहा…

गौर हो सांसद कंगना रणौत की ओर से दर्ज करवाई गई शिकायत अनुसार वह चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर पहुंची थीं। उन्हें फ्लाइट से दिल्ली आना था। सिक्योरिटी चेक इन के बाद जब वह बोर्डिंग के लिए जा रही थीं। इसी दौरान एलसीटी कुलविंदर कौर (CISF यूनिट चंडीगढ़ एयरपोर्ट ) ने उन्हें थप्पड़ मारा। इस घटना के बाद कंगना रनौत के साथ यात्रा कर रहे शख्स मयंक मधुर ने कुलविंदर कौर को थप्पड़ मारने की कोशिश की थी।. बीजेपी सांसद ने वीडियो जारी कर जानकरी दी है। उन्होंने कहा कि, मैं सेफ हूं. आज चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर जो हादसा हुआ वो सिक्योरिटी चेक के साथ हुआ. मैं सिक्योरिटी चेक के बाद आगे निकली तो दूसरे केबिन में जो CISF की महिला कर्मी थीं, उन्होंने मेरे आगे आने और क्रास करने का इंतजार किया।फिर, साइड से आकर मुझे हिट किया और गालियां भी दीं.। ‘मैंने उनको पूछा कि उन्होंने ऐसा क्यों किया, तब उन्होंने कहा कि वो फॉर्मर्स प्रोटेस्ट को सपोर्ट करती हैं.। मेरा कंसर्न है कि पंजाब में आतंकवाद और उग्रवाद तेजी से बढ़ रहा है।

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -spot_img
Related News
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here