Homeहिंदीबॉलीवुड अभिनेत्री मालाबिका दास ने की आत्महत्या...

बॉलीवुड अभिनेत्री मालाबिका दास ने की आत्महत्या…

- Advertisement -spot_img

मुंबई, 11 जून (डेस्क)

मनोरंजन जगत से एक दुखद खबर ने सभी को अंदर तक झकझोर कर रख दिया है। यह खबर बॉलीवुड की नवोदित अभिनेत्री मासविका दास की आत्महत्या से जुड़ा हुआ है। बॉलीवु़ड स्टार काजोल के साथ वेब सीरीज ‘द ट्रायल’ में अभिनय कर चुकी नूर मालाबिका दास का पार्थिव शरीर पंखे से लटका मिला है। बताया जा रहा है कि मालविका दास ने मुंबई स्थित अपने घर में सुसाइड किया। पुलिस ने 6 जून को फ्लैट से नूर मालाबिका का शव बरामद किया।

खबरों के अनुसार मालविका का शव बेडरूम में पंखे से लटका हुआ मिला। घटना का खुलासा तब हुआ जब नूर के पड़ोसियों ने उनके घर से दुर्गंध आने की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद ओशिवारा पुलिस ने फ्लैट का दरवाजा तोड़ा। फ्लेट के भीतर पुलिस ने नूर का शव सड़ी-गली हालत में पंखे से लटका हुआ पाया।  

LINK….F-Real Estate by FashionTV Announced its Partnership with Glenworld Realtors in North India

मासविका का परिवार का कोई सदस्य मुंबई में नहीं है। पुलिस ने जब एक्ट्रेस के घरवालों से संपर्क करने की कोशिश की तो कोई भी सामने नहीं आया। इसके बाद पुलिस ने लावारिस शवों का अंतिम संस्कार करने वाली एनजीओ की मदद से मालविका का अंतिम संस्कार कर दिया। 

LINK….Jimmy Shergill and Nirmal Rishi’s Hindi serial ‘Golden Temple’ soon

पुलिस नूर मालाबिका दास के सुसाइड मामलेे की जांच में लगी हुई है। अभी तक मालाविका की मौत का कारण सामने नहीं आया है। बताया जा रहा है कि नूर असम की रहने वाली थीं। उन्होंने कई‍ हिंदी फिल्मों और वेब सीरीज में काम किया था। इतना ही नहीं वह कतर एयरवेज में बतौर एयर होस्टेस भी कर चुकी थीं। 

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -spot_img
Related News
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here