Homeहिंदीलेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी होंगे नए सेनाध्यक्ष

लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी होंगे नए सेनाध्यक्ष

- Advertisement -spot_img

-वर्तमान सेनाध्यक्ष जनरल मनोज पांडे का कार्यकाल 30 जून को होगा समाप्त

पटियाला, 12 जून (डेस्क)

भारत के वर्तमान सेनाध्यक्ष जनरल मनोज पांडे के 30 जून को सेवानिवृत होने के बाद केंद्र सरकार ने लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी को नया आर्मी चीफ बनाने की घोषणा की है। लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी होंगे 30 जून को मनोज पांडे के सेवानिवृत होने पर पदभार संभालेंगे।

LINK….PM Narendra Modi sworn in for third term

लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी का जन्म 1 जुलाई, 1964 को हुआ था। उन्हें 15 दिसंबर, 1984 को भारतीय सेना की इन्फैंट्री (जम्मू और कश्मीर राइफल्स) में नियुक्त किया गया था। उन्होंने करीब 40 साल तक विभिन्न कमान, स्टाफ, अनुदेशात्मक और विदेश में नियुक्तियों में कार्य किया है। उपेन्द्र द्विवेदी ने रेजिमेंट (18 जम्मू और कश्मीर राइफल्स), ब्रिगेड (26 सेक्टर असम राइफल्स), DIG असम राइफल्स (पूर्वी) और  9 कॉर्प्स में सेवाएं दी हैं। उपेंद्र द्विवेदी ने सेना के उप प्रमुख के रूप में नियुक्त होने से पहले 2022-2024 तक महानिदेशक इन्फेंट्री और जनरल ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ (मुख्यालय उत्तरी कमान) सहित महत्वपूर्ण पदों पर सेवा निभाई। गौर हो लेफ्टिनेंट जनरल उपेन्द्र द्विवेदी PVSM, AVSM वर्तमान में भारतीय थल सेना के उपप्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। उपेंद्र द्विवेदी को परम विशिष्ट सेवा पदक (पीवीएसएम), अति विशिष्ट सेवा पदक (एवीएसएम) और तीन जीओसी-इन-सी प्रशस्ति कार्ड से सम्मानित किया जा चुका है।

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -spot_img
Related News
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here