Onnline TV

मनोरंजन हिंदी

अभिनय की बेजोड़ कृति बनेगी फिल्म “कल्कि 2898 ई.”

-अमिताभ बच्चन-अश्वत्थामा, कमल हासन-सुप्रीम वासुकि, प्रभास-भैरव, दीपिका पादुकोणे-सुमथि

मुंबई, 21 जून (रिपोर्ट अमर नाथ)

पौराणिक विज्ञान-फाई महाकाव्य पर आधारित नाग अश्विन द्वारा निर्देशित महत्वाकांक्षी फिल्म कल्कि 2898 ई में बाहुबली प्रभास के अलावा सदी के महानायक अमिताभ बच्चन, अभिनय के स्तंभ कहे जाने वाले कमल हासन प्रमुख भूमिकाओं में है। वहीं दीपिका पादुकोणे का अभिनय फिल्म को बेहतरीन बनाने में अहम योगदान दे रहा है। इन सभी कलाकारों के अभिनय का जादू फिल्म के ट्रेलर रिलीज समागम में आमंत्रित मेहमानों के सिर चढ़ कर बोला। महज एक सप्ताह से भी कम समय में सिलवर स्क्रीन की शोभा बनने जा रही कल्कि 2898 ई. को देखने के लिए दर्शकों की बेताबी साफ दिखाई दे रही है।

मुंबई में मीडिया के लिए विशेष तौर से आयोजित कार्यक्रम में, कल्कि 2898 ई. का दूसरा ट्रेलर विशेष रूप से रीलिज किया गया। निर्माताओं ने यह भी सुनिश्चित किया कि यह ऑनलाइन लीक न हो। रिलीज़ ट्रेलर 21 जून को डिजिटल रूप से रिलीज़ किया जाएगा। कल्कि 2898 ई. के दूसरे ट्रेलर में विज़ुअल स्पेक्टेकल है, लेकिन इसमें बहुत सारे संवाद नहीं हैं। कमल हासन और अमिताभ बच्चन अपने लुक में कमाल के लग रहे हैं, और दीपिका पादुकोण भी लाइमलाइट बटोर रही हैं। फिल्म की रीलिज तारीख का दर्शक इंतजार कर रहे हैं।

फिल्म में महानायक अमिताभ बच्चन अश्वत्थामा के किरदार में दिखाई देंगे। जो महाभारत काल में श्रीकृष्ण के श्राप से आज भी इस संसार में जीवंत हैं। वहीं अभिनय को नए आयाम प्रदान करने वाले कमल हासन फिल्म सुप्रीम वासुकि के किरदार में दिखाई देंगे। इसके अलावा बाहुवली ख्याति प्राप्त प्रभास भैरव का किरदार निभाते नजर आएंगे। और दर्शकों के दिलों पर अपने अभिनय से राज करने वाली दीपिका पादुकोणे सुमथि के किरदार में दिखाई देंगी। इन सभी कलाकरों ने अपनी-अपनी भावनाएं व्यक्त की।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *