Onnline TV

हिंदी मनोरंजन राष्ट्रीय /अंतर्राष्ट्रीय (एनआरआई) समाचार

Anupam Kher के ऑफिस में चोरी, लाखों का सामान और फिल्म निगेटिव चोरी

मुंबई, 21 जून (अमर नाथ)

बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर के मुंबई में वीर देसाई रोड स्थित ऑफिस में चोरी हो गई है। चोरों ने लाखों रुपये का सामान चुराने के बाद ऑफिस में तोड़फोड़ भी की। इसके बाद वह ऑटो रिक्शा से फरार हो गए। इतना ही नहीं खेर की एक फिल्म के निगेटिव भी चोर चुरा कर ले गए। अनुपम खेर ने इस घटना की जानकारी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करके दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

यह घटना 19 जून की बताई जा रही है। ऑफिस में घुसे चोर वहां मौजूद फिल्म के निगेटिव भी चुरा ले गए। चोरों के भागते समय की तस्वीरें सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई हैं। अनुपम खेर ने पुलिस स्टेशन में चोरी की शिकायत दर्ज करवाई है।

अनुपम खेर ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने बताया कि चोर उनके ऑफिस में कैसे घुसे और क्या-क्या सामान चुराकर ले गए। उन्होंने अपने ऑफिस की हालत भी दिखाई है, जिसमें ऑफिस का दरवाजा बहुत बुरी हालत में नजर आ रहा है।

अनुपम ने बताया कि 19 जून को दो चोर उनके वीर देसाई रोड वाले ऑफिस में दरवाजा तोड़कर घुसे और तोड़फोड़ की। इसके बाद उन्होंने करीब 4.15 लाख रुपये का सामान चुरा लिया। वीडियो शेयर कर अनुपम खेर ने लिखा है, “कल रात मेरे वीर देसाई रोड वाले ऑफिस में दो चोरों ने मेरे ऑफिस के दो दरवाजों को तोड़ा और अकाउंट्स डिपार्टमेंट से पूरा सेफ (जो शायद वो तोड़ नहीं पाए) और हमारी कंपनी द्वारा निर्मित एक फिल्म के नेगेटिव जो एक बॉक्स में थे, चुराकर ले गए।”

अनुपम खेर ने लिखा, “हमारे ऑफिस ने FIR दर्ज करवा दी है और पुलिस ने आश्वासन दिया है कि बहुत जल्द चोर पकड़े जाएंगे, क्योंकि CCTV कैमरा में दोनों चोर सामान के साथ ऑटो में बैठते हुए दिखाई दिए हैं। भगवान उन्हें सद्बुद्धि दे। यह वीडियो मेरे ऑफिस वालों ने पुलिस के आने से पहले बनाया था।”

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *